• Home
  • News
  • Nainital: The famous play "O Janmaya Nai" will be staged on June 8th as part of the Sangeet Natak Akademi Awardees Theatre Festival! The pain of Partition and human emotions will be brought to life.

नैनीताल: संगीत नाटक अकादमी अवार्डीज थिएटर फेस्टिवल के तहत 8 जून को होगा प्रसिद्ध नाटक ‘ओ जन्मया नई’ का मंचन! विभाजन की पीड़ा और मानवीय संवेदनाओं को किया जाएगा जीवंत

editor
  • Awaaz Desk
  • June 06, 2026 12:06 PM
Nainital: The famous play "O Janmaya Nai" will be staged on June 8th as part of the Sangeet Natak Akademi Awardees Theatre Festival! The pain of Partition and human emotions will be brought to life.

नैनीताल। नैनीताल के प्रसिद्ध रगकर्मी एवं अध्यक्ष युग्मांच द्वारा प्रेस वार्ता कर अवगत कराया की आगामी 8 जून को शैले हाल में संगीत नाट्य अकादमी अवार्डीज थिएटर फेस्टिवल के तहत युगमंच द्वारा ओ जन्मया नई प्रसिद्ध नाटक की प्रस्तुति की जा रही है। बता दें कि संगीत नाटक अकादमी द्वारा देश भर के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित व्यक्तियों की संस्थाओं के ‌द्वारा संगीत नाटक अकादमी अवार्डीज थिएटर फेस्टिवल के तहत अलग-अलग स्थानों पर नाटकों की प्रस्तुतियां दी जा रही हैं। इसी कड़ी में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित रंगकर्मी जहूर आलम को सम्मानित किए जाने पर उनके द्वारा अभिनीत प्रसिद्ध नाटक ‘ओ जन्मया नई’ का मंचन  किया जाएगा। प्रसिद्ध नाटककार असगर वजाहत द्वारा लिखित नाटक ‘ओ जन्मया नई’ का निर्देशन ज़हूर आलम द्वारा एवं स्क्रिप्ट संपादन प्रदीप पांडे ‌द्वारा किया गया है। नाटक भारत पाकिस्तान के विभाजन की विभीषिका के दर्द को बयां करता है जिसमें तमाम दहशत गर्दी के बीच मानवीय संवेदनाओं को बड़ी खूबसूरती के साथ प्रस्तुत किया गया है। नाटक में मुख्य भूमिका के रूप में रतन लाल जोहरी की मां की शशक्त भूमिका ज़हूर ऑलम द्वारा निभाई गयी है।


संबंधित आलेख: