• Home
  • News
  • Nainital: The Jamrani Dam issue heats up in Bhimtal! People's anger erupts due to lack of employment, sparking strong protests.

नैनीतालः भीमताल में गरमाया जमरानी बांध का मुद्दा! रोजगार न मिलने से फूटा लोगों का गुस्सा, जोरदार प्रदर्शन

  • Awaaz Desk
  • December 03, 2025
Nainital: The Jamrani Dam issue heats up in Bhimtal! People's anger erupts due to lack of employment, sparking strong protests.

नैनीताल। भीमताल में बन रहे जमरानी बांध का मुद्दा गरमा गया है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना में स्थानीय लोगों को रोजगार न मिलने से उनका गुस्सा फूट पड़ा है। क्षेत्र के ग्रामीणों ने बांध निर्माण स्थल पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने अपनी पैतृक भूमि इस परियोजना के लिए दी है, इसलिए रोजगार में उन्हें प्राथमिकता मिलनी चाहिए। ग्रामीणों ने सीधे-सीधे बांध निर्माण कर रही कंपनी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि कंपनी आंध्र प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों से मजदूर लाकर काम करा रही है, जबकि स्थानीय शिक्षित और अशिक्षित युवा बेरोजगार बैठे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि उनका हक मारा जा रहा है, जिससे उनमें भारी आक्रोश है। इतना ही नहीं ग्रामीणों ने निर्माण कार्यों में भी खामियां बताते हुए कहा कि गुणवत्ता से समझौता किया जा रहा है, जिससे सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है। उन्होंने प्रशासन से इस ओर तत्काल ध्यान देने और खामियों को ठीक करने की मांग की। बता दें कि जमरानी बांध परियोजना हल्द्वानी और आस-पास के क्षेत्रों में पेयजल और सिंचाई की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए बनाई जा रही है। यह अगले पचास सालों की आवश्यकताओं को पूरा करने की एक महत्वाकांक्षी योजना है।


संबंधित आलेख: