• Home
  • News
  • Nainital: The Late NK Arya Memorial Cricket Tournament begins on May 5th! 51 teams will participate, with the winner receiving a prize of 1.21 lakh rupees.

नैनीतालः स्व. एनके आर्या मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता 5 मई से! 51 टीमें लेंगी भाग, विजेता को मिलेगा 1.21 लाख का इनाम

editor
  • Awaaz Desk
  • May 01, 2026 01:05 PM
Nainital: The Late NK Arya Memorial Cricket Tournament begins on May 5th! 51 teams will participate, with the winner receiving a prize of 1.21 lakh rupees.

नैनीताल। शहर के डीएसए मैदान में आगामी 5 मई से स्वर्गीय एनके आर्या मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है, जिसे लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में इस बार कुल 51 टीमें हिस्सा लेंगी, जो नैनीताल और आसपास के क्षेत्रों की प्रतिभाओं को एक बड़ा मंच प्रदान करेंगी। प्रतियोगिता की खास बात यह है कि इस बार सभी मैच पिंक बॉल से खेले जाएंगे, जिससे मुकाबलों में एक नया रोमांच देखने को मिलेगा। आयोजन सचिव मोहित आर्य ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य केवल क्रिकेट मैच कराना नहीं, बल्कि क्षेत्र के युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और उनकी छिपी प्रतिभा को सामने लाना है। उन्होंने कहा कि नैनीताल और आसपास के क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत है उन्हें सही मंच और अवसर देने की। प्रतियोगिता को आकर्षक बनाने के लिए विजेताओं के लिए शानदार पुरस्कार भी निर्धारित किए गए हैं। विजेता टीम को 1 लाख 21 हजार रुपये, उपविजेता टीम को 51 हजार रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 25 हजार रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी। आयोजन का शुभारंभ सांसद अजय भट्ट और विधायक सरिता आर्य द्वारा संयुक्त रूप से 5 मई को किया जाएगा। 
 


संबंधित आलेख: