• Home
  • News
  • Nainital: The new executive officer of the municipality Rohitash Sharma took charge! He was given a warm welcome

नैनीतालः नगर पालिका के नए अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा ने ग्रहण किया कार्यभार! हुआ जोरदार स्वागत

  • Awaaz Desk
  • May 16, 2025
 Nainital: The new executive officer of the municipality Rohitash Sharma took charge! He was given a warm welcome

नैनीताल। नैनीताल नगर पालिका के नए अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा ने आज कार्यभार ग्रहण कर लिया है। नैनीताल पहुंचे अधिशासी अधिकारी का पालिकाध्यक्ष, सभासद और पालिका कर्मचारी संघ में पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। बता दें कि नैनीताल नगर पालिका के नए ईओ रोहिताश शर्मा पूर्व में दो बार नैनीताल पालिका के ईओ के पद का दायित्व बखूबी निभा चुके हैं और पालिका की कार्यप्रणाली व समस्याओं से वह भलीभांति परिचित हैं। जिसके चलते रोहिताश शर्मा को तैनात किया गया है। नैनीताल पालिका के ईओ के कार्यभार मिलने के बाद शर्मा ने कहा कि वह विगत में दो बार नैनीताल पालिका में कार्यरत रह चुके हैं। वह नैनीताल पालिका की तमाम परिस्थितियों से वाकिफ हैं। उनकी प्राथमिकता नगर को स्वच्छ रखने के अलावा पालिका की आय में इजाफा करने के साथ ही कर्मचारियों व नगरवासियों की समस्याओं को दूर करने के अलावा पर्यटन की सुविधाओं को विकसित करना होगा।
 


संबंधित आलेख: