नैनीताल: 21 जून को योगमय होगा उत्तराखंड हाईकोर्ट परिसर! मुख्य न्यायाधीश ब्लॉक में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता और कर्मचारी
नैनीताल। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तराखंड हाईकोर्ट में 21 जून 2026 को विशेष योग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान कार्यक्रम में न्यायिक स्टाफ, हाईकोर्ट बार के सदस्यों, न्यायालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित एडवोकेट जनरल कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारी शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार 21 जून को प्रातः 7ः30 बजे से 8ः15 बजे तक हाईकोर्ट परिसर स्थित मुख्य न्यायाधीश ब्लॉक के भूतल पर बने कॉन्फ्रेंस हॉल में कार्यक्रम में आयोजित किया जाएगा। रजिस्ट्रार जनरल योगेश कुमार गुप्ता द्वारा जारी ज्ञापन में कार्यक्रम में स्वेच्छा से भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों से अधिमानतः सफेद टी-शर्ट पहनकर आने का अनुरोध किया गया है। साथ ही पूरे राज्य में स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा। सभी जिला प्राधिकरणों को निर्देश दिए हैं कि सभी नायिक अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी और नगर पालिकाएं सफाई अभियान का हिस्सा बनेंगे।