• Home
  • News
  • Nainital: The warmth of service reached six villages; the Art of Living Happiness Women's Collective distributed warm clothes and blankets to 101 families.

नैनीताल:छह गांवों में पहुंची सेवा की गर्माहट, आर्ट ऑफ लिविंग हैप्पीनेस वुमेन्स कलेक्टिव संस्था ने 101 परिवारों को बांटे गर्म कपड़े और कंबल!

editor
  • Kanchan Verma
  • November 22, 2026 11:11 AM
Nainital: The warmth of service reached six villages; the Art of Living Happiness Women's Collective distributed warm clothes and blankets to 101 families.

नैनीताल।
 पहाड़ों में सर्दी का प्रकोप बढ़ने से पहले जरूरतमंद ग्रामीणों की मदद के लिए आर्ट ऑफ लिविंग के हैप्पीनेस वुमेन्स कलेक्टिव ने सराहनीय पहल की है। रविवार, 22 नवंबर को संस्था की ओर से मल्ला भूमियाधार, तल्ला भूमियाधार, खुपी, अकसोरा, घटगाड़ और हेराधार गांवों में विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 101 परिवारों को सर्दी से बचाव के लिए कंबल, गर्म कपड़े, टोपी, मोजे और शॉल वितरित किए गए।

 

कार्यक्रम में बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखा गया। उन्हें ठंड से बचाव के लिए गर्म शॉल भेंट की गईं। वहीं, प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों को वार्मर वितरित किए गए, ताकि कड़ाके की ठंड में बच्चों को स्कूल आने-जाने और पढ़ाई करने में परेशानी न हो।

 

इस सेवा कार्यक्रम की एक खास पहल ग्रामीणों को दो स्ट्रेचर भेंट करना भी रही। पहाड़ी इलाकों की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और दुर्गम रास्तों को देखते हुए स्ट्रेचर ग्रामीणों के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकते हैं। आपात स्थिति में किसी बीमार या घायल व्यक्ति को स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने में इनकी मदद मिलेगी।

 

हैप्पीनेस वुमेन्स कलेक्टिव की इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंदों को राहत सामग्री उपलब्ध कराने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में सहयोग, संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है। संस्था का मानना है कि सेवा और करुणा के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में हैप्पीनेस वुमेन्स कलेक्टिव की सदस्याओं रेशमा टंडन, सुनीता वर्मा, कविता गंगोला, संगीता साह, कविता जोशी, प्रेमलता गोसाईं, मंजू नेगी, सिम्मी अरोड़ा, ज्योति मेहरा, संध्या तिवारी, शिखा साह, कामना कम्बोज, किरण टंडन, सोनी अरोड़ा, बीना शर्मा, पूजा शाही, जीवंती गोसाईं, उमा कांडपाल, मधु बिष्ट, मंजू बिष्ट, ममता गंगोला, कविता सनवाल, रीना सामंत, वंदना मेहरा, विमला कफलतिया, वैशाली बिष्ट, श्वेता अरोड़ा, निहारिका गोसाईं, रमा तिवारी, पूजा मल्होत्रा, नेहा डालाकोटी और सोमा शाह का सहयोग रहा।

संस्था ने ग्राम प्रधान मीनाक्षी टम्टा सहित जितेंद्र साहनी, दविंदर कौर, प्रो. गीता तिवारी, अनुपमा साह, सीमा सेठ, भावना पांडे, ममता जोशी, डॉ. मनजीत सलूजा, कृष्णा कम्बोज, उपासना कम्बोज, शोभा गुप्ता, राजू पांडे, सीमा साह, विनायक, वैभव और ऐश्वर्या का भी आभार व्यक्त किया।


संबंधित आलेख: