• Home
  • News
  • Nainital: There was uproar in protest against shifting of Uttarakhand High Court! Amidst the scuffle, the advocates will fight on the lines of the state movement, even if they have to go to the Supreme Court, they will go

नैनीताल:उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग के विरोध में मचा हंगामा!जमकर हुई नारेबाजी,नोंकझोंक धक्कामुक्की के बीच बोले अधिवक्ता-राज्य आंदोलन की तर्ज पर लड़ेंगे लड़ाई,सुप्रीम कोर्ट तक भी जाना पड़े तो जाएंगे,

editor
  • Kanchan Verma
  • October 19, 2022 03:10 PM
Nainital: There was uproar in protest against shifting of Uttarakhand High Court! Amidst the scuffle, the advocates will fight on the lines of the state movement, even if they have to go to the Supreme Court, they will go

नैनीताल:19/10/2022

नैनीताल से उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। हाईकोर्ट को नैनीताल से कही और शिफ्ट करने या न करने को लेकर उत्तराखंड हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की ओर से बुधवार को अधिवक्ताओं की एक बैठक आहूत की गयी जिसमे अधिवक्ताओं ने हाईकोर्ट शिफ्ट करने की कोशिशों को लेकर जमकर विरोध किया और कहा कि हाईकोर्ट नैनीताल से कही और शिफ्ट करना उत्तराखंड और पहाड़ विरोधी मानसिकता की उपज है,अधिवक्ताओं ने किसी भी हालत में हाईकोर्ट शिफ्ट न होने के लिए सुप्रीम कोर्ट तक भी इस लड़ाई को लड़ने की घोषणा की और जमकर नारेबाजी की। बैठक के दौरान जमकर हंगामा भी कटा। बैठक के दौरान नोंकझोंक और धक्कामुक्की हुई जिसके बाद बार एसोसिएशन ने सदन को अनिश्चितकालीन के लिए स्थगित करने की घोषणा की।
बैठक में मौजूद अधिवक्ताओं ने ये भी कहा कि हाईकोर्ट की शिफ्टिंग किसी हाल में बर्दाश्त नही की जाएगी,शिफ्टिंग के विरोध में राज्य आंदोलन की तर्ज पर उत्तराखंड के नागरिकों को साथ लेकर आंदोलन किया जाएगा।इस दौरान अधिवक्ताओं ने खूब नारे भी लगाए। अधिवक्ताओं ने *उत्तराखंड के गद्दारों को गोली मारो सालो को,जिसका खून न खौला जैसे नारे लगाएं।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभाकर जोशी ने कहा कि बीते रोज मुख्य न्यायाधीश के सम्यक पदाधिकारियों समेत कार्यकारिणी की बैठक हुई थी जिसमे सीजे ने बताया था कि हाईकोर्ट शिफ्टिंग का प्रस्ताव राज्य सरकार की ओर से रखा गया था जिस में करेक्शन करने की सिफारिश की गई है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि सिफारिश में हाईकोर्ट की ज़रूरतों के अनुरूप सारी व्यवस्थाओं के साथ एडवोकेट्स के चैंबर बार बिल्डिंग, कैंटीन,लाइब्रेरी सहित अति आवश्यक सुविधाओं को मुहैया करवाने का प्रस्ताव शामिल है। उन्होंने बताया कि बार ने ये भी प्रस्ताव रखा है कि अगर हाईकोर्ट शिफ्ट हो तो ट्रिब्यूनल भी साथ ही शिफ्ट हो।लेकिन इस प्रस्ताव के बाद कई अधिवक्ताओं ने ट्रिब्यूनल शिफ्टिंग के बिंदु पर रोष प्रकट किया और इसका विरोध किया। इस दौरान सदन में हंगामा भी कटा जिसे वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने बमुश्किल शांत करवाया।

वही हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों की याचिका की पैरवी करने वाले अधिवक्ता रमन साह ने हाईकोर्ट शिफ्टिंग को लेकर कहा कि हाईकोर्ट शिफ्ट करने को लेकर जो भी दस्तावेज आएंगे उन्हें हाईकोर्ट में ही चुनौती दी जाएगी, जिसका स्थानांतरण सुप्रीम कोर्ट में करवा कर मामले की प्रबल पैरवी की जायेगी। आगामी त्यौहार दीपावली निबट जाने के बाद उत्तराखंड की आम जनता को भी साथ मे लिया जाएगा और राज्य आंदोलन की तर्ज पर हाईकोर्ट शिफ्टिंग की लड़ाई लड़ी जाएगी।

हाईकोर्ट शिफ्टिंग के मामले में वरिष्ठ अधिवक्ता और पूर्व सांसद डॉ महेंद्र सिंह पाल ने कहा कि उन्होंने स्थानीय जनता के साथ मिलकर पहले हाईकोर्ट को नैनीताल में बनाने की लंबी लड़ाई लड़ी थी अब हाईकोर्ट नैनीताल से कही और शिफ्ट करने के विरोध में दोबारा जनता के साथ मिलकर हाईकोर्ट शिफ्टिंग के विरोध में लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने आगे ये भी कहा कि जिस किसी को भी हाईकोर्ट नैनीताल में होने से परेशानी हो रही हो वो कही और चला जाए, चंद लोगो की वजह से हाईकोर्ट जैसी अति महत्वपूर्ण संस्था को नैनीताल से हटाने नही दिया जाएगा।
इस दौरान बैठक में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभाकर जोशी,महासचिव विकास बहुगुणा, डॉ महेंद्र पाल,रमन साह,जयवर्धन कांडपाल, विपिन मोहन पिंगल,राहुल नेगी,पुष्पा जोशी,एमसी पंत,ललित बेलवाल,कौशल साह,सैयद नदीम,मनोज साह,महावीर कोहली,अमर शुक्ला ,आनंद मेर,अविदित नौलियाल सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।

 

फ़ोटो साभार:गूगल


संबंधित आलेख: