• Home
  • News
  • Nainital: Thieves broke the lock of the house and cleaned their hands on cash and goods

नैनीताल: चोरों ने घर का ताला तोड़ नगदी व सामान पर किया हाथ साफ

editor
  • Gunjan Mehra
  • November 25, 2021 04:11 PM
Nainital: Thieves broke the lock of the house and cleaned their hands on cash and goods

नैनीताल। नगर के तल्लीताल रैम्जे क्षेत्र में चोरों द्वारा घर का ताला तोड़ नगदी व सामान पर हाथ साफ कर लिया गया। जिसकी सूचना पड़ोसियों द्वारा पुलिस को दी गई।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक नगर के तल्लीताल रैम्जे अस्पताल क्षेत्र निवासी दिनेश तिवारी व उनकी पत्नी मीनू अपने बेटे का स्वास्थ्य दिखाने दिल्ली गए हुए है। इस दौरान चोरों ने मौके पर चौका मार बीती देर रात उनके घर का ताला तोड़ घर के सामान व नगदी पर हाथ साफ कर लिया। सुबह जब पड़ोसियों ने घर का ताला टूटा हुआ देखा तो इसकी सूचना तल्लीताल पुलिस को दी। सूचना पर तल्लीताल पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल शिवराज सिंह राणा मौके पर पहुँचे। जहां घर पर सामान बिखरा हुआ था। परिजनों ने बताया कि चोरों ने घर से करीब डेढ़ लाख रुपए व अन्य सामान की चोरी की है।

एसओ रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


संबंधित आलेख: