नैनीताल:भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया गया सम्मानित!

नैनीताल में भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत का 138वां जन्मदिवस बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर केबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने पंत पार्क में पंडित गोविंद बल्लभ पंत की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने पर समाज सेवियों को सम्मानित भी किया,इस क्रम में पूर्व सभासद और समाज सेविका ईशा मारुति साह को उनके द्वारा किए जा रहे बेहतरीन सामाजिक कार्यों, सामाजिक उत्थान को प्राथमिकता देने पर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इनके अलावा पान सिंह रौतेला,ज्योति प्रकाश, केएल आर्या,भूपेंद्र सिंह बिष्ट,कंचन चंदोला, हरगोविंद सिंह रावत,चंद्रा पंत,नासिर खान,दान सिंह भोटिया,पान सिंह,और 150 विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान नैनीताल विधायक सरिता आर्य और डीएम वंदना सिंह चौहान ,जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरमवाल इत्यादि लोग भी मौजूद थे।
बता दें कि पंडित गोविंद बल्लभ पंत एक महान स्वतंत्रता सेनानी और राजनेता थे, जिन्होंने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और बाद में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।