• Home
  • News
  • Nainital: Tradition continues since 1990, Kanya Pujan celebrated with great pomp at Holi Academy, children gave cultural presentation in Indian attire

नैनीताल:1990 से कायम है परंपरा, होली एकेडमी में धूमधाम से हुआ कन्या पूजन, भारतीय परिधानों में बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति

editor
  • Kanchan Verma
  • October 15, 2026 03:10 PM
Nainital: Tradition continues since 1990, Kanya Pujan celebrated with great pomp at Holi Academy, children gave cultural presentation in Indian attire

नैनीताल।

 

सरोवर नगरी नैनीताल के होली एकेडमी विद्यालय में शारदीय नवरात्र के अवसर पर कन्या पूजन की परंपरा इस वर्ष भी श्रद्धा और उत्साह के साथ निभाई गई। विद्यालय में वर्ष 1990 से हर साल नवरात्र के दौरान कन्या पूजन का आयोजन किया जा रहा है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026 को विद्यालय में विधि-विधान के साथ कन्या पूजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में भक्तिमय माहौल रहा। विद्यार्थियों ने भारतीय परिधानों में सजकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। पारंपरिक वेशभूषा में सजे बच्चों ने भारतीय संस्कृति और परंपराओं की खूबसूरती को प्रदर्शित किया।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती मधु विग ने सभी बच्चों को प्रसाद वितरित किया। कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिकाएं भी मौजूद रहीं। आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और आपसी सद्भाव से परिचित कराने का संदेश दिया गया।

विद्यालय में पिछले तीन दशकों से भी अधिक समय से निभाई जा रही यह परंपरा नवरात्र के धार्मिक महत्व के साथ-साथ नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का प्रयास भी है।


संबंधित आलेख: