• Home
  • News
  • Nainital: Traffic jams are affecting not only the lives of common people but also judicial work. Bar Association submitted a letter of suggestion to Commissioner Deepak Rawat.

नैनीताल:जाम से आमजनजीवन ही नहीं बल्कि न्यायिक कार्य भी हो रहा प्रभावित,बार एसोसिएशन ने आयुक्त दीपक रावत को सौंपा सुझाव पत्र

editor
  • Kanchan Verma
  • July 02, 2026 03:07 PM
Nainital: Traffic jams are affecting not only the lives of common people but also judicial work. Bar Association submitted a letter of suggestion to Commissioner Deepak Rawat.

नैनीताल। बार एसोसिएशन नैनीताल के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को अध्यक्ष अरुण सिंह बिष्ट के नेतृत्व में कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत से मुलाकात कर नगर में बढ़ती यातायात जाम की समस्या तथा न्यायालय से जुड़े विभिन्न व्यावहारिक एवं प्रशासनिक मुद्दों को उठाया।

 

प्रतिनिधिमंडल ने आयुक्त को बताया कि शहर में लगातार लगने वाले जाम के कारण अधिवक्ताओं, वादकारियों तथा न्यायालय आने वाले अन्य लोगों को समय पर अदालत पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसका प्रतिकूल असर न्यायिक कार्यों पर भी पड़ रहा है और कई मामलों में कार्यवाही प्रभावित हो रही है।

बार एसोसिएशन की ओर से जाम की समस्या के स्थायी समाधान के लिए अपने सुझाव भी आयुक्त के समक्ष रखे गए। इसके अलावा न्यायालय परिसर से जुड़ी विभिन्न प्रशासनिक समस्याओं के शीघ्र निस्तारण की मांग की गई।

 

कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत ने प्रतिनिधिमंडल की ओर से उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

प्रतिनिधिमंडल में उपाध्यक्ष कमल चिलवाल, उपसचिव नीरज गोस्वामी, राकेश चिलवाल, शिवांशु जोशी, नवीन भट्ट, मुकेश कुमार, सरिता बिष्ट, जया आर्या सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।


संबंधित आलेख: