नैनीतालः हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर श्रद्धांजलि समारोह! दुग्ध उत्पादकों का सम्मान, पशुपालकों के हितों पर हुई चर्चा
नैनीताल। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड, लालकुआं द्वारा हिमालय पुत्र के नाम से विख्यात महान स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती के अवसर पर आज नैनीताल में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हेमवती नंदन बहुगुणा के जीवन, उनके संघर्ष, दूरदर्शी नेतृत्व और उत्तराखंड के विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई। स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा जनसेवा के प्रति समर्पण को स्मरण करते हुए दीप प्रज्वलित कर चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में प्रोत्साहन राशि के रूप में 78 लाभार्थियों को 1 लाख 17 हजार रुपये के चेक वितरित किए गए तथा विभिन्न पर्वतीय क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले दुग्ध उत्पादकों को सम्मानित किया गया। जयंती के अवसर पर हेमवती नंदन बहुगुणा के जीवन और उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में विधायक सरिता आर्या ने दुग्ध उत्पादकों एवं पशुपालकों को जंगली जानवरों से पशुओं की सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में वन्यजीवों की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए सतर्कता और जागरूकता बेहद आवश्यक है। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने अपने संबोधन में कहा कि दूध मूल्य में 18 माह के भीतर 13 रुपये की बढ़ोतरी किए जाने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व और दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा के दिशा-निर्देशन में डेयरी क्षेत्र को लगातार सशक्त किया जा रहा है। जिले भर के दुग्ध उत्पादकों में खुशी की लहर है। उन्होंने कहा कि इन निर्णयों से पशुपालकों की आय में वृद्धि होगी और दुग्ध उत्पादन को नई गति मिलेगी।