• Home
  • News
  • Nainital: Under the aegis of Rotary Club, 30 girl students of the city's prestigious school, St. Mary's Convent, took membership of the Interact Club!

नैनीताल:रोटरी क्लब के तत्वावधान में शहर के प्रतिष्ठित स्कूल सैंट मैरी कॉन्वेंट की 30 छात्राओं ने ग्रहण की इंटरैक्ट क्लब की सदस्यता!युवा पीढ़ी में सेवा भाव जगाना,समाज के प्रति जागरूकता पैदा करना है मुख्य उद्देश्य

editor
  • Kanchan Verma
  • November 02, 2022 04:11 PM
Nainital: Under the aegis of Rotary Club, 30 girl students of the city's prestigious school, St. Mary's Convent, took membership of the Interact Club!

नैनीताल:2/11/2022

नैनीताल के प्रतिष्ठित स्कूल सेंट मेरी कॉन्वेंट की 30 स्टूडेंट्स को आज रोटरी क्लब नैनीताल के तत्वावधान में इंटरैक्ट क्लब का चार्टर प्रदान कर इंटरैक्ट क्लब की स्थापना कराई गयी । इस अवसर पर सेंट मेरिज कॉन्वेंट की 30 छात्राओं ने इंटरैक्ट क्लब की सदस्यता ग्रहण की और उन्हें उपस्थित रोटरीयन सदस्यों द्वारा इंटरैक्ट पिन प्रदान की गयी । इस दौरान कार्यक्रम का सफल संचालन रोटरी के पूर्व अध्यक्ष एवं क्लब ट्रेनर विक्रम सुयाल ने किया।

इंटरैक्ट "संयोजक नरेन्द्र लाम्बा ने और सभी उपस्थित रोटरी के सदस्यों ने इंटरैक्ट सदस्यों को इंटरैक्ट पिन पहना कर सेंट मेरी कॉन्वेंट की प्रधानाचार्य सिस्टर मंजूषा को इंटराक्ट चार्टर प्रदान किया। विक्रम सुयाल ने बताया कि विश्व में 10700 इंटरैक्ट क्लब हैं और इनमें 2 लाख से अधिक सदस्य हैं । भारत में 109 इंटरैक्ट क्लब हैं और रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3110 में 28 इंटरैक्ट क्लब हैं जिसमें से 4 क्लब , रोटरी क्लब नैनीताल द्वारा इस वर्ष स्थापित किए जा चुके हैं, और इसी श्रृंखला में बुधवार को सेंट मेरी कॉन्वेंट को इस वर्ष की पाँचवीं इंटरैक्ट क्लब बनाया गया है जिसे रोटरी क्लब नैनीताल द्वारा स्थापित किया गया है।
विश्व भर में रोटरी की युवा शाखा इंटरैक्ट क्लब अनेकों सामाजिक कार्य एवं स्वास्थ्य सेवाओं , सफाई अभियान और समाज कल्याण के कार्यक्रम आयोजित कर के ये युवा शाखा अपना सक्रिय योगदान प्रदान करती है । इंटरैक्ट क्लब बनाने का मूल उद्देश्य युवा वर्ग के बच्चों में सेवा भाव को बढ़ावा देना तथा बच्चों में समाज कल्याण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना है । इस मौके पर इंटरैक्ट चार्टर कायक्रम में रोटरी क्लब के मनोज लाम्बा , अनु लाम्बा, नरेन्द्र लाम्बा , अरुण शर्मा , आर बी सिंह , पी पी आहूजा , सुमित खन्ना , विक्रम स्याल और जे के शर्मा उपस्थित रहे ।


संबंधित आलेख: