नैनीताल:ब्रेस्ट और सर्वाइकल कैंसर से लड़ने की पिंक मुहिम के तहत Breast Cancer Awareness Month में आशा फाउंडेशन ने बैनर और पोस्टर के माध्यम से चलाया जागरूकता अभियान
आशा फाउंडेशन द्वारा चलाई जा रही स्तन कैंसर और सर्वाइकल कैंसर जागरूकता अभियान की मुहिम के तहत गांव गांव में महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है। अपने मकसद की ओर बढ़ते हुए इस वर्ष भी पिंक महीने में आशा फाउंडेशन द्वारा पिंक मुहिम के तहत नैनीताल में पोस्टर अभियान के तहत लोगो को जागरूक किये जाने की शुरुआत आज से हो गयी है। अक्टूबर माह को breast Cancer awareness month या पिंक महीना बोलते हैं उसी क्रम में आशा फाउंडेशन की अध्यक्ष आशा शर्मा ने शहर में बड़े बड़े बैनर, पोस्टर लगा कर लोगो को पिंक मुहिम में शामिल होकर कैंसर के प्रति जागरूक करने का बीड़ा उठाया है।

हर साल वो पिंक मुहिम को अक्टूबर में अलग अलग तरीके लोगो तक पहुंचाने का प्रयास करती है,उनकी इस पहल से दुर्गम गांवों से भी लोग अब उनके संपर्क में आने लगे हैं। उन्होंने अपनी पूरी टीम की तरफ से समाज में व्याप्त इस भयंकर रूप धारण करती महामारी से निपटने में जागरूकता अभियान चलाया है और लोगो से भी अपील की है कि इस मुहिम को सफल बनाने में अपना योगदान दे। पिंक मुहिम के तहत बैनर और पोस्टर अभियान में आशा शर्मा के साथ डॉ गीतिका गंगोला,नीलू एल्हेन्स,राशि,सम्भव, निश्चल शर्मा, ईशा ,मुन्नी तिवारी का सहयोग रहा।