नैनीतालः पुनीत सागर अभियान के तहत नैनीझील और नैना देवी मंदिर परिसर के आसपास चला सफाई अभियान! एनसीसी कैडेट्स और अधिकारियों ने किया जागरूक
नैनीताल। 5 यूके नेवल यूनिट एनसीसी, नैनीताल के तत्वावधान में पुनीत सागर अभियान के अन्तर्गत नैनीताल झील व उसके आसपास सफाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के अन्तर्गत 120 एनसीसी कैडेट्स व अधिकारियों द्वारा तहत नैनी झील और नैना देवी मंदिर के आसपास की सफाई की गई। इसके अन्तर्गत नैनी झील व आसपास से लगभग 150 किलोग्राम कचरा एकत्र कर निस्तारित किया गया। इस अवसर पर स्वच्छ भारत अभियान के बाद स्वच्छता पर जन जागरूकता के लिए रैली आयोजित की गई जिमसें कैडेट्स द्वारा पोस्टर के माध्यम से स्थानीय जनता व पर्यटकों को जागरूक करने का प्रयास किया। इस अवसर पर कैडेट्स ने जागरूकता रैली निकाली।

इस अवसर पर कमांडिंग ऑफिसर 05 यूके नेवल यूनिट एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन चंद्र विजय नेगी ने कैडेट्स को सम्बोधित करते हुए कहा कि जल संरक्षण समय की मांग है और जल से जुड़ी संरचनाओं को बचाया जाना अत्यन्त आवश्यक है। ऐसे में छोटे-छोटे प्रयासों के माध्यम से बड़ा लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। नैनी झील की सफाई हम सबकी जिम्मेदारी है और कैडेट्स की भूमिका को बखूबी निभा रहे हैं। इस कार्यक्रम में सब ले. गोविन्द सिंह बोरा, शेलेन्द्र चौधरी, नवीन धुसिया, चीफ इंस्ट्रक्टर चीफ पैटी ऑफीसर सुनीत बलूनी, पैटी ऑफीसर शिवराज सिंह वर्मा, आरके गुर्जर, सुन्दर सिंह धामी, कर्मवीर यादव, कमलेश बोरा, शेर सिंह, उमेश पुजारी आदि उपस्थित थे। अभियान में डीएसबी परिसर, कुमाऊँ विश्वविद्यालय नैनीताल, भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय, शहीद मेजर राजेश अधिकारी जीआईसी, सीआरएसटी इंटरमीडिएट कॉलेज तथा गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक नैनीताल के कैडेट्स शामिल रहे।
