नैनीतालः भूस्खलन को लेकर एक्शन में आए केन्द्रीय राज्यमंत्री भट्ट! जिलाधिकारी से की बात, तत्काल सहायता राशि उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
नैनीताल। यहां न्यू चार्टन लॉज में हुए भूस्खलन को लेकर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने जिलाधिकारी वंदना सिंह से दूरभाष पर वार्ता की और तत्काल सुरक्षात्मक कार्य किए जाने के निर्देश दिए। केंद्रीय मंत्री भट्ट ने नैनीताल के न्यू चार्टन लॉज में भूस्खलन की जद पर आए कई घरों के मामले में तत्काल जिलाधिकारी वंदना सिंह से दूरभाष मे बात करते हुए प्रभावितों को विस्थापित करने और उन्हें तत्काल सहायता राशि उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए। साथ ही भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में आगे नुकसान ना हो इसके लिए सुरक्षात्मक कार्य करने के निर्देश दिए। स्थानीय लोगों द्वारा श्री भट्ट को अवगत कराया गया की सुबह 3:00 बजे भूस्खलन की शुरुआत हुई और दोपहर होने तक चार मकान पूरी तरह इसकी चपेट में आ गये और कई अन्य मकान भी जद में है लिहाजा केंद्रीय मंत्री श्री भट्ट ने तत्काल प्रशासन को प्रभावितों को विस्थापित करते हुए उन्हें सहायता राशि उपलब्ध कराए जाने सहित सुरक्षात्मक कार्य करने के निर्देश जिलाधिकारी को दिए हैं।