नैनीतालः रामनगर के हनुमान धाम पहुंचे केन्द्रीय रक्षा राज्यमंत्री भट्ट! चलाया स्वच्छता अभियान, पूजा-अर्चना कर लिया आर्शीवाद
नैनीताल। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हनुमान धाम छोई रामनगर में स्वच्छता अभियान में भाग लिया। केंद्रीय मंत्री भट्ट सोमवार को छोई रामनगर पहुंचे, जहां उन्होंने अयोध्या में भगवान श्री रामचंद्र जी के भव्य मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किए गए आह्वान पर अंजनी धाम में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान अंजनी धाम हनुमान धाम में साफ सफाई की। श्री भट्ट ने कहा कि विश्व भर में करोड़ों करोड़ों सनातनियों के आराध्य देव भगवान श्री रामचंद्र जी के भव्य एवं अलौकिक मंदिर में आगामी 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा होनी है जिसको लेकर देश के प्रधानमंत्री मोदी ने आह्वान किया है कि इस उत्सव को घर-घर, द्वार-द्वार और मंदिर-मंदिर मनाया जाएगा और इस दौरान मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाए जाएंगे। इसी के तहत प्रसिद्ध हनुमान धाम की में भी स्वच्छता अभियान चलाया गया है और यह कार्यक्रम 22 जनवरी तक पूरे देश भर आयोजित हो रहे हैं। श्री भट्ट ने इस दौरान हनुमान धाम में भजन व पूजा अर्चना करते हुए देश की सुख समृद्धि एवं संपन्नता के लिए कामना की। इस दौरान राकेश नैनवाल, राजीव अग्रवाल, प्रकाश शर्मा, भागीरथ लाल चौधरी, रुचि गिरी शर्मा, सतनाम सिंह, महेश भट्ट, हेम जोशी, सुरजीत सिंह, राजीव चौधरी, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, खुशाल सिंह नेगी, अजय कंबोज आदि लोग उपस्तिथ थे।