नैनीताल: जोज़फ कॉलेज में होगा यूनिवर्सिटी कनेक्ट करियर फेयर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नैनीताल में लगेगा यूनिवर्सिटी कनेक्ट करियर फेयर
नैनीताल : सेंट जोज़फ कॉलेज में होगा यूनिवर्सिटी कनेक्ट करियर फेयर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नैनीताल में यूनिवर्सिटी कनेक्ट करियर फेयर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे देश - विदेश की लगभग 30 विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधि यहाँ पर आकर बच्चों को करियर काउंसलिंग देंगे। इसका आयोजन 26 अप्रैल 2023 को 10:00 बजे से 01:30 बजे तक सेंट जोज़फ कॉलेज तत्पश्चात 03:00 बजे से 05:00 बजे तक शेरवूड कॉलेज में किया जायेगा । इस करियर फेयर में नैनीताल और भीमताल के प्रसिद्ध 8 विद्यालयों के विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे । सेंट जोज़फ कॉलेज में कोई भी विद्यार्थी या उनके माता - पिता फेयर आकर जानकारी प्राप्त कर सकते है , ये " ओपन टू आल " है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ईशा शाह , डायरेक्शन हब और साक्षी मित्तल , यूनिवर्सिटी लीव इसके नियोजक है । फेयर के मुख्य अतिथि ब्रदर हेक्टर पिंटो होंगे । इस फेयर के द्वारा विद्यार्थियों को एक मंच मिलेगा जिससे वो जान पाएंगे की 12 वीं कक्षा के बाद उन्हें किस क्षेत्र में अपने कदम रखने है । जिन विद्यार्थियों को अपनी उच्च शिक्षा विदेश से करनी है , वो बहुत से विदेशी विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों से मिल सकते हैं और उनसे बात करके प्रवेश की जानकारी
जिस तरह परेड में “पीछे मुड़” बोलते ही पहला आदमी आखरीऔर आखरी आदमी, पहले नंबर पर आ जाता है,ऐसा ही कुछ देश के आखिरी गांव मीणा गांव के साथ भी हुआ है। सीमा सड़क संगठन द्वारा सीमांत गांव माणा के प्रवेश द्वार पर देश के अंतिम गांव के जगह अब देश का पहला गांव का साइन बोर्ड लगा दिया गया है।
आपको बता दें कि 21 अक्टूबर 2022 को माणा में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा माणा को भारत के अन्तिम गांव की बजाय देश का पहला गांव कहे जाने पर मुहर लगाते हुए कहा कि ‘‘अब तो उनके लिये भी सीमाओं पर बसा हर गांव देश का पहला गांव ही है।