• Home
  • News
  • Nainital: Villagers protest over the dilapidated state of basic amenities in the MLA's home constituency; threaten to boycott the election with the slogan "No road, no vote."

नैनीतालः विधायक के गृह क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं की बदहाली पर ग्रामीणों का प्रदर्शन! ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ के नारे के साथ चुनाव बहिष्कार की दी चेतावनी

editor
  • Awaaz Desk
  • September 09, 2026 12:09 PM
 Nainital: Villagers protest over the dilapidated state of basic amenities in the MLA's home constituency; threaten to boycott the election with the slogan "No road, no vote."

नैनीताल। नैनीताल जिले के भूमियाधार गांव के ग्रामीणों ने मूलभूत सुविधाओं (विशेष रूप से सड़क और पानी) की कमी को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया है। ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ गहरी नाराजगी जताते हुए ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ के नारे लगाए और मांगें जल्द पूरी न होने पर उग्र आंदोलन व आगामी चुनावों के बहिष्कार की चेतावनी दी है। ग्रामीणों का आरोप है कि नैनीताल से मात्र 10 किलोमीटर दूर होने और स्थानीय विधायक सरिता आर्या का गृह क्षेत्र होने के बावजूद उन्हें बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। पिछले कई वर्षों से बेहद जर्जर और खस्ताहाल स्थिति में है। सड़क न होने से स्थानीय लोगों, बुजुर्गों और बीमार मरीजों को अस्पताल ले जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जर्जर सड़क के कारण आए दिन दोपहिया और चारपहिया वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो रहे है। ग्रामीणों के अनुसार, क्षेत्र में ‘हर घर नल, हर घर जल’ योजना भी पिछले एक साल से अधूरी और ठप पड़ी है, जिससे पीने के पानी का संकट बना हुआ है।
 


संबंधित आलेख: