• Home
  • News
  • Nainital: Woman's body found in Nainijheel near Pashan Devi Temple! Sensation spread in the area, police engaged in identification

नैनीतालः पाषाण देवी मंदिर के पास नैनीझील में मिला महिला का शव! क्षेत्र में फैली सनसनी, शिनाख्त में जुटी पुलिस

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • December 16, 2022 11:12 AM
Nainital: Woman's body found in Nainijheel near Pashan Devi Temple! Sensation spread in the area, police engaged in identification

नैनीताल। सरोवर नगरी से एक दुखद खबर सामने आ रही है। यहां ठण्डी सड़क में पाषाण देवी मंदिर के पास नैनीझील में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने शव को बाहर निकाला। फिलहाल महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है और पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है। जानकारी के अनुसार आज दोपहर बाद ठण्डी सड़क में पाषाण देवी मंदिर के समीप नैनीझील में कुछ लोगों ने एक महिला का शव उतराता देखा। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी। इस दौरान किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मल्लीताल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और शव को झील से बाहर निकाला। नगर कोतवाल प्रीतम सिंह ने बताया नैनीझील में 50 वर्षीय महिला के शव मिला है, और पंचनामा भरकर मोर्चरी में रखवा दिया है। फिलहाल शव के शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। 


संबंधित आलेख: