नैनीताल/हल्द्वानी:कुमाऊँ का द्वार हल्द्वानी स्वच्छता रैंकिंग में खिसका पीछे,नैनीताल की रैंकिंग में हुआ सुधार!हल्द्वानी नगर निगम के दावे हुए फेल
नैनीताल:2/10/2022
प्रत्येक वर्ष स्वच्छता रैंकिंग में जिले भर के शहर शामिल किए जाते है। इस वर्ष कुमाऊं का द्वार कहे जाने वाले हल्द्वानी शहर की रैंकिंग लुढ़क गयी है और जिला मुख्यालय नैनीताल की रैंकिंग में सुधार देखने की मिला है।हल्द्वानी नगर निगम लाख दावे करे लेकिन निगम क्षेत्र की स्थिति चौकाने वाली भी है और चिंताजनक भी । हाल ही में जारी हुई स्वच्छता रैंकिंग में हल्द्वानी नगर निगम का ग्राफ नीचे पहुंच गया है। 2021 स्वच्छता सर्वेक्षण -2022 के नतीजे जारी हो गए है। नगर निगम हल्द्वानी ने देश में 282 वां स्थान प्राप्त किया है, ये प्रदर्शन पिछले सालों से और भी ज्यादा बुरा है,जबकि नैनीताल जिला मुख्यालय को स्वच्छता रैंकिंग में 113वा स्थान प्राप्त हुआ है।
साल 2021 में नगर निगम हल्द्वानी की पूरे देश में रैंकिंग 281 थी जबकि साल 2020 में 229 रैंक हासिल की थी । साल 2020 के बाद से हल्द्वानी नगर निगम का प्रदर्शन लगातार गिर रहा है। ग्रीन सिटी,स्मार्ट सिटी के नाम से पहचान रखने वाले हल्द्वानी शहर के लिए ये स्थिति निराशाजनक और चिंताजनक है।
हल्द्वानी शहर की गिरती स्वच्छता रैंकिंग के पीछे सीवर ट्रीटमेंट सिस्टम और कम्पोस्ट प्लांट का न होना बड़ी वजह है। शहर के नए वार्डो में सीवर लाइन बिछाई जा रही है,लेकिन कम्पोस्ट प्लान के अस्तित्व म न होने के चलते शहर में गंदगी बढ़ गयी है। कम्पोस्ट प्लान के लिए बजट की शर्त रखी गयी थी कि पहले नगर निगम के ट्रंचिंग ग्राउंड से कूड़ा हटाना होगा इसके बाद ही धनराशि आवंटित की जाएगी,जबकु आज भी ट्रंचिंग ग्राउंड में कई मीटर दूर तक कूड़े का अंबार लगा हुआ है बीते दिनों जब ये खबर मीडिया में छाई रही तब विधायक सुमित ह्रदयेश ने ट्रंचिंग ग्राउंड में बिखरे कूड़े पर नाराजगी व्यक्त की और कूड़े के निस्तारण के लिए सम्बंधित विभाग को निर्देश दिए,साथ ही विधायक सुमित ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए,और कहा कि इंदिरा हृदयेश ने स्वच्छ और विकसित हल्द्वानी की जो आधारशिला रखी थी नगर निगम उसके विपरीत काम कर रहा है,विधायक ने ये भी कहा कि नगर निगम में फर्जी तरीके से चुनाव से पहले हुई नियुक्तियों की जांच होनी चाहिये।
वही जिला मुख्यालय नैनीताल की दशा पहले से कही ज़्यादा सुधरी है। नैनीताल पिछले वर्ष राज्यभर में पांचवा स्थान था इस वर्ष राज्यभर में नैनीताल का चौथा स्थान है,और नार्थ ज़ोन में 113वा स्थान है।