• Home
  • News
  • Nap of Death: Major road accident in MP! Painful death of 11 laborers in car-bus collision, dead bodies had to be cut and removed

मौत की झपकीः एमपी में बड़ा सड़क हादसा! कार और बस की टक्कर में 11 मजदूरों की दर्दनाक मौत, कार काटकर निकालने पड़े शव

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • November 04, 2022 06:11 AM
Nap of Death: Major road accident in MP! Painful death of 11 laborers in car-bus collision, dead bodies had to be cut and removed

नई दिल्ली। मध्यप्रदेश से एक दुखद खबर सामने आ रही है। यहां बैतूल-अमरावती स्टेट हाईवे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 11 मजदूरों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मजदूर कार में सवार थे। गुरुवार देर रात करीब बजे खाली यात्री बस और टवेरा कार की टक्कर हो गई। मृतकों में 6 पुरुष, 3 महिलाएं और 2 बच्चे शामिल हैं। हादसे का कारण कार चालक को झपकी आना बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार बस बैतूल की तरफ आ रही थी, जबकि कार मजदूरों को लेकर परतवाड़ा की ओर से आ रही थी। झल्लार गांव से करीब एक किलोमीटर दूर बस पहुंची ही थी कि दोनों में सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवार सभी 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने लोगों की मदद से 11 में से 7 शव निकाल लिए। बाकी 4 शव कार काटकर निकाले। हादसे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों के लिए संवेदना जताई है। PM ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख और घायलों को 50 हजार की मुआवजा राशि देने का ऐलान किया है।
झल्लार थाना टीआई दीपक पराशर ने बताया कि रात पौने 2 बजे हादसे की सूचना डायल-100 से मिली थी। कार अमरावती जिले से सोयाबीन काटने वाले मजदूरों को लेकर झल्लार की ओर आ रही थी। वहीं, बस खेड़ी से गुदगांव की तरफ जा रही थी। टवेरा में 11 लोग सवार थे, सभी बुरी तरह से फंसे हुए थे। मृतकों में एक डेढ़ साल का बच्चा और 5 साल की बच्ची भी शामिल है।


संबंधित आलेख: