• Home
  • News
  • Nature's fury in Mussoorie: A massive boulder broke off the hillside and crashed into the SDM staff quarters! Lives were narrowly saved, and immediate demands for relocation have been raised.

मसूरी में कुदरत का कहर: एसडीएम कर्मचारी आवास में पहाड़ी से टूटकर घुसा विशाल बोल्डर! बाल-बाल बचीं जानें, तत्काल पुनर्वास की उठी मांग

editor
  • Awaaz Desk
  • August 07, 2026 08:08 AM
Nature's fury in Mussoorie: A massive boulder broke off the hillside and crashed into the SDM staff quarters! Lives were narrowly saved, and immediate demands for relocation have been raised.

मसूरी। मसूरी में लगातार हो रही बारिश के बीच शुक्रवार सुबह एसडीएम कार्यालय परिसर स्थित कर्मचारी आवास पर पहाड़ी से विशाल बोल्डर टूटकर गिर गया। देखते ही देखते चट्टान कमरे में घुस गई। गनीमत ये रही कि उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद परिसर में रहने वाले पांच कर्मचारियों ने परिवार सहित सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किए जाने की मांग की है। उनका कहना है कि पहाड़ी लगातार दरक रही है और अब यहां रहना जान जोखिम में डालने जैसा है। लोगों ने पहाड़ी के ऊपर बने बड़े पानी के टैंक और चल रहे निर्माण कार्य को भी खतरे की वजह बताया है। सूचना मिलते ही एसडीएम राहुल आनंद मौके पर पहुंचे और प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने कर्मचारियों को जल्द सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने की मांग करते हुए कहा कि जो कर्मचारी हर आपदा में लोगों की मदद करते हैं, आज वही खुद आपदा की चपेट में हैं। प्रशासन अब पूरे क्षेत्र की सुरक्षा और जोखिम का आकलन कर रहा है।


संबंधित आलेख: