• Home
  • News
  • Negligence took life: Watching YouTube became a doctor himself! drank wild gourd juice, death came as soon as his health deteriorated

लापरवाही ने ली जानः यूट्यूब देखकर खुद बना डॉक्टर! पीया जंगली लौकी का जूस, तबीयत बिगड़ते ही आई मौत

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • November 10, 2022 05:11 AM
Negligence took life: Watching YouTube became a doctor himself! drank wild gourd juice, death came as soon as his health deteriorated

नई दिल्ली। यूट्यूब देखकर अपना इलाज करना एक शख्स को इतना भारी पड़ा कि उसकी मौत हो गयी। मामला इंदौर का है, इस शख्स ने यूट्यूब पर इलाज सर्च किया और उसमें बताए अनुसार जंगली लौकी का जूस पी लिया। तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इंदौर की विजयनगर पुलिस के मुताबिक जान गंवाने वाला 35 वर्षीय धर्मेन्द्र पेशे से ड्राइवर था। वह मूल रूप से खंडवा का रहने वाला था और इंदौर में स्वर्ण बाग कॉलोनी में रहता था। पुलिस के मुताबिक शॉर्ट पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ पाएगी। फिलहाल परिवार ने लौकी का जूस पीने के बाद तबीयत बिगड़ने की बात कही है। मृतक के परिजन ने बताया कि कुछ दिन पहले धर्मेन्द्र के हाथ में चोट लग गई थी, जिससे उसे काफी दर्द हो रहा था। उसने अपने इलाके के एक डॉक्टर से इलाज कराया, लेकिन आराम नहीं हुआ। इसके बाद धर्मेन्द्र ने मोबाइल में यूट्यूब पर इलाज सर्च किया। यहां उसे एक वीडियो मिला। इसमें बताया गया था कि जंगली लौकी का जूस पीने से शरीर से किसी भी तरह का दर्द चला जाता है। धर्मेन्द्र मंगलवार दोपहर खुद जंगल से लौकी लाया। इसका जूस निकालकर पीया। इसके बाद उसे उल्टी-दस्त होने लगे। उसे गीता भवन में निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उसे दूसरे अस्पताल ले जाने के लिए कहा। तब उसे सरकारी MY अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


संबंधित आलेख: