• Home
  • News
  • New activity in Bihar politics: Deputy CM Vijay Kumar Chaudhary visits Gaya! Offers a chadar at a shrine, announces NDA victory in Bengal elections, and a tough stance on prohibition.

बिहार की राजनीति में नई सक्रियता: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी का गया दौरा! मजार पर चादरपोशी के साथ बंगाल चुनाव में एनडीए की जीत और शराबबंदी पर सख्त रुख का ऐलान

editor
  • Awaaz Desk
  • April 23, 2026 08:04 AM
New activity in Bihar politics: Deputy CM Vijay Kumar Chaudhary visits Gaya! Offers a chadar at a shrine, announces NDA victory in Bengal elections, and a tough stance on prohibition.

गया। नई सरकार के गठन के बाद पहली बार डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी गुरुवार को गया पहुंचे, जहां उन्होंने गेवाल बिगहा स्थित खानकाह की मजार पर चादरपोशी कर प्रदेश की खुशहाली और अमन-चैन की दुआ मांगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। गया आगमन पर डिप्टी सीएम का स्वागत पारंपरिक अंदाज में किया गया। समर्थकों ने फूल-मालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया, जिससे पूरे इलाके में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इसके बाद वे सीधे गेवाल बिगहा स्थित खानकाह पहुंचे, जहां उन्होंने मजार पर चादर चढ़ाई और प्रदेश के विकास के लिए प्रार्थना की। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी ने कई अहम मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। पश्चिम बंगाल में आगामी चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने आत्मविश्वास जताते हुए कहा कि बंगाल में एनडीए की जीत निश्चित है। उन्होंने कहा कि जनता बदलाव चाहती है और इसका असर चुनाव परिणामों में साफ दिखेगा। शराबबंदी के मुद्दे पर नई सरकार के रुख को स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में शराबबंदी कानून पहले की तरह लागू रहेगा। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि पहले से बने कानून को और अधिक सख्ती से लागू किया जाएगा, ताकि समाज में सकारात्मक बदलाव कायम रखा जा सके। वहीं पटना में नई सरकार बनने के बाद हुए पहले एनकाउंटर को लेकर उठे सवाल पर उन्होंने स्पष्ट किया कि एनकाउंटर सरकार के बनने या बदलने से नहीं होते, बल्कि यह पूरी तरह अपराध और गतिविधियों पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता है और इसमें किसी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। 


संबंधित आलेख: