• Home
  • News
  • News from the film industry: 'Main Atal Hoon' film will be released on this day! Pankaj Tripathi's brilliant acting will be seen, everyone is waiting

खबर फिल्म जगत कीः इस दिन रिलीज होगी ‘मैं अटल हूं’ फिल्म! देखने को मिलेगी पंकज त्रिपाठी की धांसू एक्टिंग, हर किसी को इंतजार

editor
  • Awaaz Desk
  • November 28, 2023 10:11 AM
News from the film industry: 'Main Atal Hoon' film will be released on this day! Pankaj Tripathi's brilliant acting will be seen, everyone is waiting

नई दिल्ली। पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘मैं अटल हूं’ की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। खबरों की मानें तो आगामी 19 जनवरी को फिल्म सिनेमाघरों में देखी जायेगी। इस फिल्म में पंकज, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का रोल निभाने वाले हैं। मूवी को देखने के लिए दर्शक उत्सुक है। इस बीच मेकर्स ने बताया है कि सिनेमाघरों में फिल्म को देखने वो कब जा पाएंगे। पिक्चर के हीरो पंकज त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पर 'मैं अटल हूं' फिल्म के कुछ पोस्टर शेयर किए हैं। इनमें उन्हें अटल बिहारी वाजपेयी के रूप में खड़े चिंतन करते देखा जा सकता है। वो अपने ऑफिस में खड़े खिड़की से बाहर देख रहे हैं। एक तस्वीर में वो उंगली उठाकर कुछ कह रहे हैं तो वहीं एक और में वो चेहरे पर गंभीर भाव लिये कुछ सोच रहे हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए पंकज त्रिपाठी ने लिखा कि सोने का दिल, लोहे का शरीर। एक कमाल के कवि। नए भारत के भविष्‍यदर्शी। श्री अटल बिहारी वाजपेयी की कहानी को देखिए, 'मैं अटल हूं' 19 जनवरी को सिनेमाघरों में आ रही है।' फिल्म के पोस्टर्स को देखकर और रिलीज डेट जाकर फैंस काफी खुश हो गए हैं। पंकज त्रिपाठी के पोस्ट पर कमेंट कर कई यूजर्स ने उन्हें बधाई दी है। वैसे इस फिल्म के लिए एक्टर की मेहनत पोस्टर से ही नजर आ रही है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री के किरदार में ढलने के लिए अपने लुक को एकदम उनके जैसा बना लिया है। कुछ वक्त पहले उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ली खास डाइट के बारे में भी बताया था।


संबंधित आलेख: