खबर सियासी गलियारों सेः यूपी में एक दिन बाद होगा अंतिम चरण का मतदान! पीएम मोदी पहुंचे वाराणसी, सपा-कांग्रेस पर बोला हमला
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक दिन बाद यानी परसों सात मार्च को विधानसभा चुनाव को लेकर अंतिम चरण का मतदान होगा। आज शाम वाराणसी में अंतिम चरण के चुनाव के लिए प्रचार अभियान थम जायेगा। इससे पहले आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बनारस के सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के खजुरी में जनसभा की। इससे पूर्व जैसे ही प्रधानमंत्री मोदी सभा में पहुंचे तो वहां मोदी...मोदी... के नारे लगने लगे। मोदी की एक झलक पाने के लिए लोग आतुर दिखे। वहीं सुरक्षा के दृष्टि से सभा स्थल पर खासी संख्या में पुलिस बल तैनात था। सभा को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने सपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि घोर परिवारवादी देश हित में नहीं अपने हित में काम किया। कहा कि यहीं से 2014 का डंका बजल रहल, यह इस चुनाव की आखिरी सभा है। कहा कि मित्रों मेरी यह आखिरी सभा है। उत्तर प्रदेश ने अभी तक ऐसा चुनाव नहीं देखा होगा। जब कोई सरकार विकास, सुदृण कानून व्यवस्था देने के दम पर जनता का आशीर्वाद मांग रही हो। बांदा से लेकर बहराइच तक पूरा यूपी बिना बटे एक जुट होकर कह रहा है आएगी तो भाजपा ही, आएंगे तो योगी ही। गुंडागर्दी, भाई भतीजावाद, परिवारवाद को लोग नकार चुके हैं। जो लोग केवल अपना विकास करें और अपने परिवार का विकास करे उनका साथ दोगे क्या। यह जो कहते हैं वह करते नहीं और जो नहीं कहते वह करवाते हैं। परिवारवाद के लोगों के घोषणा पत्र में दंगा तो नहीं था। पर उन्होंने पांच साल तक दंगे ही दंगे करवाए। दफ्तरों और थानों में पांच साल भाई भतीजावाद ही चलता रहा।