• Home
  • News
  • News from the world of music: Falguni Pathak gets angry on singer Neha Kakkar! I gave a reaction on Payal Hai Chhankai Remix, said- I wish I could send you to jail?

खबर संगीत की दुनिया सेः सिंगर नेहा कक्कड़ पर भड़कीं फाल्गुनी पाठक! मैंने पायल है छनकाई रीमिक्स पर दिया रिएक्शन, कहा- काश मैं तुम्हें जेल भेज सकती?

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • September 24, 2022 06:09 AM
News from the world of music: Falguni Pathak gets angry on singer Neha Kakkar! I gave a reaction on Payal Hai Chhankai Remix, said- I wish I could send you to jail?

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर अक्सर ट्रोल होने वाली सिंगर नेहा कक्कड़ एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार नेहा कक्कड़ को अपने एक रीमिक्स सांग के लिए एक बड़ी सिंगर से खरी-खोटी सुननी पड़ रही है। दरअसल, नेहा कक्कड़ ने हाल ही में अपना नया म्यूजिक वीडियो लॉन्च किया है, जो 90 के दशक के आइकोनिक सॉन्ग 'मैंने पायल है छनकाई' का रीमिक्स है। इस नए गाने का नाम 'ओ सजना' है, जिसे टी-सीरीज ने बनाया है।कास्ट की बात करें तो नेहा कक्कड़ ने गाने के अलावा वीडियो में एक्टिंग भी की है। उनके साथ बिग बॉस फेम प्रियांक शर्मा और क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री शर्मा भी गाने में शामिल हैं। गाने के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस गाने की ओरिजनल सिंगर फाल्गुनी पाठक के सपोर्ट में उतर आए हैं। फैंस ने पुराने अच्छे गानों को बर्बाद करने के लिए टी-सीरीज और नेहा दोनों को लताड़ लगाई। गाने पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने कहा, 'टीसीरीज पूरी सावधानी से 90 के दशक के सभी अच्छे गानों को चुनकर उनसे नेहा की आवाज में घटिया से घटिया रीमिक्स बनाने की कोशिश कर रहा है। नेहा कक्कड़ के इस गाने पर फैंस के अलावा ओरिजनल सिंगर फाल्गुनी पाठक को भी गुस्सा आ गया। उन्होंने अपनी इंस्टा में कई फैंस के रिएक्शन को शेयर किया है। सिंगर ने इस पूरे मामले में पिंकविला को भी एक इंटरव्यू दिया। जहां लीगल एक्शन लेने की बात पर फाल्गुनी ने कहा कि काश वो ऐसा कर पातीं, लेकिन वो ऐसा नहीं कर सकती हैं क्योंकि इस गाने के अधिकार उनके पास नहीं हैं। 


संबंधित आलेख: