• Home
  • News
  • News Sports World: Team India created history by defeating West Indies by 119 runs in the third ODI! For the first time in 39 years, West Indies got a clean sweep in his own house

खबर खेल जगत कीः तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज को 119 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास! 39 साल में पहली बार वेस्टइंडीज को उसके ही घर में किया क्लीन स्वीप

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • July 28, 2022 04:07 AM
News Sports World: Team India created history by defeating West Indies by 119 runs in the third ODI! For the first time in 39 years, West Indies got a clean sweep in his own house

नई दिल्ली। बुधवार को इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच हुए तीसरे वनडे में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 119 रन से हराकर सीरीज में 3.0 से क्लीन स्वीप कर लिया है। भारतीय टीम 39 साल से वेस्टइंडीज में वनडे सीरीज खेल रही है और उसे पहली बार कैरेबियाई टीम को उसके घर में क्लीन स्वीप करने में सफलता मिली है और इसी के साथ टीम इंडिया ने एक नया इतिहास रच दिया है।

बता दें कि तीसरे वनडे में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत ने 36 ओवर में 3 विकेट खोकर 225 रन बनाए थे। इस दौरान टीम इंडिया की तरफ से सबसे ज्यादा 98 रन शुभमन गिल ने बनाए, जबकि कप्तान शिखर धवन ने 58 और श्रेयस अय्यर ने 44 रन बनाए। वेस्टइंडीज को डकवर्थ लेविस नियम के तहत 35 ओवर में 257 रन का टारगेट मिला, लेकिन कैरेबियाई टीम 26 ओवर में 137 रन के स्कोर पर सिमट गई। ब्रैंडन किंग और निकोलस पूरन ने 42-42 रन बनाए। लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। मोहम्मद सिराज और शार्दूल ठाकुर को 2-2 विकेट मिले। अक्षर पटेल और प्रसिद्ध कृष्णा को 1-1 सफलता मिली।

इस मैच में वेस्टइंडीज की शुरुआत बहुत खराब रही। मोहम्मद सिराज ने एक ही ओवर में काइल मेयर्स और शेमार ब्रूक्स का विकेट लिया। दोनों के आउट होने के बाद शाई होप ने कुछ देर तक पारी संभाली, लेकिन वो 33 गेंद में 22 रन बनाकर आउट हो गए। उनका विकेट युजवेंद्र चहल ने लिया। एक समय ऐसा लगा कि ब्रैंडन किंग टीम इंडिया के लिए खतरा साबित हो सकते हैं। वो 37 गेंद में 42 रन बनाकर खेल रहे थे, लेकिन उनको अक्षर पटेल ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर वेस्टइंडीज को चौथा झटका दिया। इसके बाद कोई भी कैरेबियाई बल्लेबाज भारतीय आक्रमण के आगे नहीं टिक पाया।


संबंधित आलेख: