तमिलनाडु-तेलंगाना के कई शहरों में एनआईए की छापेमारी! आईएसआईएस कट्टरपंथ और भर्ती मामले में कार्रवाई
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आईएसआईएस कट्टरपंथ और भर्ती मामले में तमिलनाडु और तेलंगाना में 30 स्थानों पर छापेमारी की। कोयंबटूर में 21 स्थानों, चेन्नई में 3 स्थानों, हैदराबाद/साइबराबाद में 5 स्थानों और तेनकासी में एक स्थानों पर छापेमारी चल रही है।
सूत्रों के मुताबिक संदिग्ध आतंकी मॉड्यूल मामले में शनिवार को तमिलनाडु में कई स्थानों पर छापेमारी शुरू की। कोयंबटूर में एक डीएमके पार्षद भी केंद्रीय एजेंसी के रडार पर हैं। चेन्नई, कोयंबटूर और तेनकासी में विभिन्न लोगों के परिसरों की तलाशी ली जा रही है। इस बीच मुंबई के कुर्ला इलाके में एक बिल्डिंग में आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे करीब 50-60 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इनमें से 39 लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग पर काबू पा लिया गया है। आग के कारण का अभी पता नहीं लग पाया है। वहीं असम पुलिस ने शुक्रवार को करीमगंज जिले में 40,000 याबा टैबलेट जब्त की। इस दौरान दो ड्रग तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया। करीमगंज के एसपी पार्थ प्रतिम दास ने बताया कि हमें सूचना मिली कि मिजोरम की ओर से नशीले पदार्थों से भरा एक वाहन आ रहा है। हमने वाहन को रोक लिया। तलाशी के दौरान हमने वाहन के एक गुप्त कक्ष से 40,000 याबा की गोलियां बरामद कीं और दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।