• Home
  • News
  • Nishant Kumar's stature rises within JDU: Health Minister takes center stage at the National Council meeting, says— 'Under my father's guidance, we will take development to every citizen.'

जेडीयू में बढ़ा निशांत कुमार का कद: राष्ट्रीय परिषद की बैठक में छाए स्वास्थ्य मंत्री, बोले-'पिताजी के मार्गदर्शन में जन-जन तक पहुंचाएंगे विकास'

editor
  • Tapas Vishwas
  • June 21, 2026 02:06 PM
Nishant Kumar's stature rises within JDU: Health Minister takes center stage at the National Council meeting, says— 'Under my father's guidance, we will take development to every citizen.'

पटना। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के भीतर एक बड़े पीढ़ीगत बदलाव और संगठनात्मक विस्तार की तस्वीर साफ होने लगी है। रविवार (21 जून) को पटना स्थित जदयू प्रदेश कार्यालय में आयोजित राष्ट्रीय परिषद की हाईप्रोफाइल बैठक में बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार केंद्र बिंदु बने रहे। बैठक में न सिर्फ पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दोबारा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर औपचारिक मुहर लगाई गई, बल्कि पार्टी के भीतर निशांत कुमार के बढ़ते कद और उनकी सक्रियता पर भी सभी वरिष्ठ नेताओं ने अपनी सहमति जताई।

बैठक की शुरुआत बेहद भावुक क्षण से हुई। जैसे ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार सभागार में पहुंचे, वहां पहले से मौजूद उनके पुत्र और स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने शिष्टाचार और परंपरा का निर्वहन करते हुए पैर छूकर अपने पिता का आशीर्वाद लिया। बैठक में नीतीश और निशांत के अलावा सांसद ललन सिंह, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और मंत्री लेशी सिंह सहित देश भर से आए राष्ट्रीय परिषद के दिग्गज पदाधिकारी शामिल हुए। राष्ट्रीय परिषद की बैठक में शामिल होने के बाद मीडिया से मुखातिब हुए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने संगठन को लेकर अपनी प्राथमिकताओं को साझा किया। उन्होंने जिम्मेदारी के भाव के साथ कहा "हमारी पार्टी की सदस्य संख्या आज एक करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। इतने बड़े संगठन को लेकर जो भारी जिम्मेदारी हमें मिली है, उसे हम सब मिलकर भरसक पूरा करेंगे। मैं पूरी तरह से अपने पिताजी (नीतीश कुमार) के मार्गदर्शन में काम करता रहूंगा। पिताजी ने बिहार के विकास और कायाकल्प के लिए जो ऐतिहासिक कार्य किए हैं, उन्हें राज्य के जन-जन तक पहुंचाना ही हमारा मुख्य संकल्प है। सरकार और गठबंधन के भविष्य को लेकर पिताजी जो भी निर्णय लेंगे, हम उसे पूरी निष्ठा से धरातल पर उतारेंगे। वही बैठक में शामिल बिहार सरकार की मंत्री लेशी सिंह ने निशांत कुमार की भूमिका की खुलकर सराहना की। उन्होंने कहा कि पार्टी में निशांत कुमार की सक्रियता लगातार बढ़ रही है और यह किसी थोपे गए फैसले का परिणाम नहीं है। लेशी सिंह ने कहा, "देशभर के लाखों कार्यकर्ताओं और सदस्यों के बार-बार किए गए आग्रह के बाद ही निशांत जी ने संगठन में सक्रिय भूमिका निभाई है। वे हमारे नेता हैं। संगठन को आगे बढ़ाने की एक स्पष्ट और सकारात्मक सोच के साथ वे पार्टी के हर छोटे-बड़े कार्यक्रम में मौजूद रह रहे हैं। उनका आम कार्यकर्ताओं और नेताओं से सहजता से मिलना-जुलना सभी को बेहद पसंद आ रहा है। बैठक के बाद जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि नीतीश कुमार ने विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली 202 सीटों की प्रचंड सफलता के लिए संगठन के काम को सराहा है।


संबंधित आलेख: