अब आप कभी स्कूल के लिए लेट नही होंगी,दुनिया का सबसे अच्छा बर्थडे गिफ्ट,हैप्पी बर्थडे मम्मी जी! लिखकर 15 साल के बेटे ने कर ली आत्महत्या
राजस्थान के अलवर से आज एक माँ के जन्मदिन पर बेटे द्वारा दिये गए एक ऐसे गिफ्ट की खबर सामने आई है जो सिवाए दुःख, तकलीफ के कुछ नही दे सकती।
राजस्थान के अलवर जिले के बहरोड़ में एक 15 वर्षीय स्टूडेंट ने सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म न दिलाने के कारण माँ के जन्मदिन पर आत्महत्या कर ली और सुसाइड नोट में अपनी मौत को माँ के जन्मदिन का गिफ्ट बताया। सुसाइड नोट में लिखा कि "अब आप कभी स्कूल के लिए लेट नहीं होंगी, दुनिया का सबसे अच्छा बर्थ-डे गिफ्ट, हैप्पी बर्थ-डे मम्मीजी।"
स्टूडेंट की मां सरकारी स्कूल में टीचर है और दो दिन से बेटा मां से ड्रेस दिलाने की जिद कर रहा था। स्टूडेंट की मां का शुक्रवार को 40वां जन्मदिन था।
बहरोड के गांव भगवाड़ी खुर्द के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में टीचर कंचन (40) के पति की मौत हो चुकी है। विधवा कोटे में उसकी जॉब लगी। कंचन बहरोड़ में वार्ड 2 में किराए के कमरे में बेटे रोहित (15) के साथ रह रही थी। रोहित बहरोड़ में ही एक निजी स्कूल में 10वीं क्लास का स्टूडेंट था। रोहित की बड़ी बहन मामा के यहां रहती है। वह 12वीं क्लास की स्टूडेंट है। दो दिन से रोहित नई स्कूल यूनिफॉर्म की जिद कर रहा था।