• Home
  • News
  • NTA Exam Calendar 2027 Released: Schedule for 14 major exams set through March! Find out when exams like JEE Main, CUET PG, and UGC-NET will be held.

NTA Exam Calendar 2027 जारी: मार्च तक 14 बड़ी परीक्षाओं का शेड्यूल तय! JEE Main, CUET PG और UGC-NET समेत जानिए कौन सी परीक्षा कब होगी

editor
  • Awaaz Desk
  • September 17, 2026 06:09 AM
NTA Exam Calendar 2027 Released: Schedule for 14 major exams set through March! Find out when exams like JEE Main, CUET PG, and UGC-NET will be held.

नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने दिसंबर से लेकर मार्च 2027 तक अपनी सभी परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। इन महीनों में एनटीए कुल 14 परीक्षाएं आयोजित करवाएगा। जिसमें यूजीसी नेट दिसंबर से लेकर जेईई मेन-सेशन I और सीयूईटी पीजी के एग्जाम भी शामिल हैं। कौन सा एग्जाम कब होगा? कितने दिन परीक्षा चलेगी? इन सभी के बारे में भी एनटीए ने पूरी डिटेल्स कैलेंडर में बताई है। ऐसे में जो भी कैंडिडेट्स जिस भी एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं, वो अब इस शेड्यूल और परीक्षा कैलेंडर के जरिए अपनी प्रिपरेशन कर सकते हैं। एनटीए ने तीन साल के बाद अपना परीक्षा कैलेंडर जारी किया है। इस साल दिसंबर महीने में राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज, स्वंयम, राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल, यूजीसी नेट दिसंबर (साइकिल) और जॉइंट सीएसआईआर यूजीसी नेट (दिसंबर साइकिल) की परीक्षा ली जाएगी। एनटीए का कहना है कि ये सभी तारीखें टेंटेटिव है, इनमें एडमिनिस्ट्रेटिव, एकेडमिक या किसी भी अन्य परिस्थितियों की वजह से बदलाव भी हो सकते हैं। अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in विजिट कर सकते हैं।


संबंधित आलेख: