• Home
  • News
  • Obscene App Hungama: In this new porn app, photos of Muslim women are being presented in an objectionable manner, objectionable photos of women journalists also in the app, investigation started

अश्लील एप हंगामा:इस नई अश्लील एप में मुस्लिम महिलाओं की फोटोज को आपत्तिजनक तरीके से किया जा रहा है पेश, महिला पत्रकार की भी आपत्तिजनक फ़ोटो एप में,जांच शुरू

editor
  • Kanchan Verma
  • January 02, 2022 04:01 AM
Obscene App Hungama: In this new porn app, photos of Muslim women are being presented in an objectionable manner, objectionable photos of women journalists also in the app, investigation started

अश्लील फोटो और वीडिओज़ की  एप सुल्ली डील्स के बाद अब बुल्ली बाई एप चर्चाओं में आ गयी है। लोग इस एप की खूब आलोचना कर रहे है।यहाँ तक इस एप के खिलाफ अब शिव सेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी भी खड़ी हो गयी है। उन्होंने ट्वीट किया है कि मैंने मुंबई पुलिस आयुक्त औए पुलिस उपायुक्त अपराध रश्मि करंदीकर से बात की है वो इसकी जांच करेंगे।मैंने महाराष्ट्र डीजीपी से भी हस्तक्षेप करने की बात की है उम्मीद है कि इस तरह गलत और सेक्सिएट साइट्स के पीछे जो लोग है उन्हें पकड़ा जाएगा।
प्रियंका ने ये भी कहा है कि होस्टिंग प्लेटफार्म गिटहब का इस्तेमाल करते हुए सैकड़ो मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरों को एक एप पर अपलोड किया गया है जिनका गलत इस्तेमाल हो रहा है।दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही होनी चाहिए।


आपको बता दें कि बुल्ली बाई एप को गिटहब पर बनाया गया है ये एक होस्टिंग साइट है जहां ओपन सोर्स कोड का बेहिसाब कंटेंट मिलता है। इस एप को लेकर लोगो मे खासा गुस्सा भी व्याप्त है। इस एप में मुस्लिम महिलाओं की फ़ोटो अपलोड की गई हैं जिन पर अभद्र टिप्पणी की जा रही है। उनकी फोटोज का सौदा किया जा रहा है इन महिलाओं में एक महिला पत्रकार भी शामिल है जिसकी फ़ोटो को गलत और आपत्तिजनक तरीके से शेयर किया जा रहा है। इस महिला पत्रकार ने कहा है कि मुस्लिम महिलाओं को डर और घृणा की भावना के साथ नए साल की शुरुआत करनी पड़ रही है। पिछले साल सुल्ली डील्स विवाद में दिल्ली और यूपी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी उसमें भी मुस्लिम महिलाओं की फोटोज का दुरुपयोग किया गया था।
इस एप को खोलते ही बेतरतीब ढंग से मुस्लिम महिला का चेहरा बुल्ली बाई के रूप में दिखाया जाता है।
इस मामले में मुंबई साइबर क्राइम पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मुंबई पुलिस ने कहा है कि इस मामले में संज्ञान लिया गया है और एप की पूरी छानबीन कर आपत्तिजनक सामग्री के सम्बंध में जांच शुरू कर दी गयी है।


संबंधित आलेख: