• Home
  • News
  • OMG! Lightning fell on the truck, husband and three children were sitting inside, wife was making video from the car behind, this terrible accident was captured in mobile instead of beautiful sight

OMG! ट्रक पर गिरी आकाशीय बिजली,अंदर बैठे थे पति और तीन बच्चे, पत्नी पीछे गाड़ी से बना रही थी वीडियो,खूबसूरत नजारे की जगह मोबाइल में कैद हुआ ये भयानक हादसा

editor
  • Kanchan Verma
  • July 08, 2022 06:07 AM
OMG! Lightning fell on the truck, husband and three children were sitting inside, wife was making video from the car behind, this terrible accident was captured in mobile instead of beautiful sight

मॉनसून सीजन चल रहा है ऐसे में आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा बढ़ जाता है। हमेशा लक अच्छा हो ये ज़रूरी नहीं इसीलिए ध्यानपूर्वक ही चले। फ़िलहाल अमेरिका के फ्लोरिडा में गुड लक का एक उदाहरण आपको हैरान कर देगा। दरअसल यहाँ एक ट्रक के ऊपर तेज़ चमकती हुई आकाशीय बिजली गिर गयी ट्रक के अंदर एडवर्ड वालेन और उनके तीन बच्चे भी थे। गनीमत रही कि ट्रक सवार सभी लोग सुरक्षित रहे।

 


ट्रक चालक एडवर्ड की पत्नी मिशेल भी ट्रक के पीछे दूसरी गाड़ी में थी।मौसम खुशनुमा देखकर उन्होंने वीडियो बनानी शुरू कर दी थी। उन्हें नही पता था कि खूबसूरत नजारे के साथ साथ एक ऐसा हादसा भी उनके मोबाइल में कैद जो जाएगा जो डर की वजह से उनके दिल की धड़कन बढ़ा देगा।


इस घटना का वीडियो हिल्सबोरो काउंटी शेरिफ ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। उन्होंने बताया कि एडवर्ड के मिनी ट्रक के पास उनके डिप्टी की कार भी थी। जब बिजली गिरी तो वो भी क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन किसी को नुकसान नहीं पहुंचा।
एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर बादल गरज रहे हैं और आपके रोंगटे खड़े हो रहे, तो मान कर चलिए बिजली गिरनी तय है। ऐसे में आप किसी सुरक्षित स्थान पर जाएं या फिर नीचे दुबक कर पैरों के बल बैठ जाएं। इसके बाद हाथ घुटने पर रखें और सिर को दोनों घुटनों के बीच दबा लें। साथ ही फोन और छतरी का इस्तेमाल ना करें। ऐसे में आप पर बिजली गिरने का खतरा कम हो जाएगा।


संबंधित आलेख: