• Home
  • News
  • Omicron Breaking: Omicron is spreading rapidly, click on the link to know the total number of infected in the country

ओमिक्रॉन ब्रेकिंग: तेज़ी से फैल रहा है ओमिक्रॉन,देश मे कुल संक्रमितों को संख्या जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें

editor
  • Kanchan Verma
  • December 15, 2021 05:12 AM
Omicron Breaking: Omicron is spreading rapidly, click on the link to know the total number of infected in the country

कोरोना का नया वैरिएंट देश मे तेज़ी से फैल रहा है। अब देश मे ओमिक्रॉन के मरीजों की संख्या 56 हो गयी है। बढ़ती हुई ओमिक्रॉन की संख्या ने स्वास्थ्य मंत्रालय की चिंता बढ़ा दी है।
आपको बता दें कि ब्रिटेन से हाल ही में गौतमबुद्ध नगर आने वाले पांच लोगों में कोरोना संक्रमण पाया गया है। न्यूज़ एजेंसी ANI के अनुसार इसकी पुष्टि गौतमबुद्ध नगर के सीएमओ डॉ. सुनील शर्मा ने की है। सभी संक्रमितों के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेज दिए गए हैं, जिससे ओमिक्रॉन संक्रमण की जांच की जा सके।
उधर डब्ल्यूएचओ के प्रमुख टेड्रोस एदोनाम गेब्रेसस ने मीडिया को बताया कि 77 देशों में ओमिक्रॉन की आधिकारिक रूप से पुष्टि हो चुकी है। गेब्रेसस ने कहा कि ओमिक्रॉन बेहद अप्रत्याशित गति से पैर पसार रहा है।


संबंधित आलेख: