• Home
  • News
  • Omicron breaking: WHO gave the warning, said the more Omicron spreads, the more new variants will be made, which will be more dangerous

ओमिक्रोन ब्रेकिंग: WHO ने दी वार्निंग,कहा ओमिक्रोन जितना फैलेगा,उतने ज़्यादा बनेंगे नए वैरिएंट, जो होंगे और ज़्यादा ख़तरनाक

editor
  • Kanchan Verma
  • January 05, 2022 03:01 AM
Omicron breaking: WHO gave the warning, said the more Omicron spreads, the more new variants will be made, which will be more dangerous

ओमिक्रोन के बढ़ते खतरे को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने नई चेतावनी देते हुए कहा है कि दुनिया भर में ओमिक्रॉन के बढ़ते मामले नया और अधिक खतरनाक जोखिम को बढ़ा सकते हैं। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि ओमिक्रॉन जितना फैलेगा उतने ही ज्यादा इसके भी रूप बदलेंगे। यानी ओमिक्रोन का म्यूटेशन खतरनाक साबित हो सकता है। ओमिक्रोन अब यह घातक हो गया है, यह मौत का सबब बन सकता है। संगठन की यूरोपीय इकाई के वरिष्ठ आपात अधिकारी कैथरीन स्मॉलवुड ने कहा है कि ओमिक्रॉन की बढ़ती संक्रमण दर विपरीत असर डाल सकती है। स्मॉलवुड ने कहा कि यह जितना ज्यादा फैलेगा, उतने ही अपने रूप बनाएगा। यह भी आशंका है कि इसी बीच नए वैरिएंट पनप जाएं। अब यह घातक रूप ले चुका है। इससे मौतें हो सकती हैं, हो सकता है डेल्टा से कुछ कम या ज्यादा मौतें हों।


संबंधित आलेख: