ओमिक्रोन ब्रेकिंग:चिंताजनक!वैक्सीन बूस्टर की खुराक लेने के बाद भी दिल्ली में तीन लोग आये ओमिक्रोन संक्रमण की गिरफ्त में,बूस्टर खुराक पर उठे सवाल
ऐसा माना जा रहा है कि ओमिक्रोन से लड़ने के लिए कोरोना वैक्सीन का बूस्टर कारगर साबित होगा, लेकिन दिल्ली में ऐसा मामला सामने आया है जहां एक वैक्सीन का बूस्टर लगवाने के बाद भी मरीज ओमिक्रोन की गिरफ्त में आ रहे हैं। ऐसे मरीजो के सैम्पल की जीनोम सिक्वेंसिंग में ओमिक्रोन की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है। दिल्ली के लोकनायक अस्पताल में भर्ती तीन मरीजों में बूस्टर लेने के बाद भी ओमिक्रोन संक्रमण की पुष्टि हुई है। ये तीनो मरीज पिछले सप्ताह एक साथ मिले 12 संक्रमितों में शामिल थे। लोकनायक अस्पताल में बने ओमिक्रोन वार्ड में ये तीनो भर्ती है हालांकि इन तीनो में संक्रमण के कोई लक्षण नही है लेकिन हैरानी इस बात की है कि बूस्टर लेने के बाद भी तीनो ओमिक्रोन की गिरफ्त में कैसे आ गए?
आपको बता दें कि भारत मे अब तक बूस्टर खुराक की अनुमति नही दी गयी है ये तीनो विदेश यात्रा पर थे और वहीं इन तीनो ने बूस्टर की खुराक ली थी। अभी तक ये स्पष्ट नही हो पाया है कि इन्होने किस वैक्सीन की बूस्टर खुराक ली है। ओमिक्रोन के बढ़ते खतरे के मद्देनजर कई देशों में बूस्टर की खुराक को मंजूरी मिल चुकी है पर भारत मे फ़िलहाल वैक्सीन की दो डोज पर ही ध्यान दिया जा रहा है।