ओमिक्रोन:पिछली कोरोना की लहरों जैसे बढ़ने लगे है ओमिक्रोन के मामले,कुल संक्रमितों की संख्या 717 हुई
भारत मे ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को लेकर केंद्र से लेकर राज्य सरकारेँ तक चिंता में है,तीसरी लहर के बढ़ते खतरे को देखते हुए कई राज्य सरकारों ने नाइट कर्फ्यू का एलान कर दिया है। दिल्ली में येल्लो अलर्ट जारी कर दिया गया। यूपी में चुनाव रद्द करने की मांग उठने लगी है।इसके अलावा उत्तराखंड में भी यही मांग उठाई जा रही है। उधर नए साल के जश्न की तैयारी,और नेताओं की रैलियां और जनसभाओं में लोग न तो सामाजिक दूरी बनाकर रख रहे है न ही मास्क पहन रहे है। ऐसे में लोगो की लापरवाही भारी न पड़ जाए।
आपको बता दें कि ओमिक्रॉन के सबसे अधिक 167 मामले महाराष्ट्र में हैं जबकि दिल्ली 165 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं गुजरात 78 मामलों के साथ तीसरे स्थान पर है। इसके अलावा अन्य राज्यों की बात करें तो तेलंगाना (62), तमिलनाडु(45) में मामले हैं। यानी अब देश में ओमिक्रॉन संक्रमितों की कुल संख्या 717 हो गई है