• Home
  • News
  • Omicron Update: Omicron threat increased in America, Omicron spread in many states, guidelines issued for travelers going to America

ओमिक्रोन अपडेट:अमेरिका में बढ़ा ओमिक्रोन का खतरा,कई स्टेट्स में फैला ओमिक्रोन,अमेरिका जाने वाले यात्रियों के लिए जारी हुई गाइडलाइंस

editor
  • Kanchan Verma
  • December 06, 2021 06:12 AM
Omicron Update: Omicron threat increased in America, Omicron spread in many states, guidelines issued for travelers going to America

ओमिक्रोन का असर अमेरिका में भी दिखाई देने लगा है। अमेरिका के कई स्टेटस में डेल्टा वैरिएंट से संक्रमित लोगो की तादात बढ़ने लगी है,साथ ही ओमिक्रोन भी फैलने लगा है। आंकड़ों की बात करे तो शनिवार रात तक न्यूयॉर्क में 3 नए मामले ओमिक्रोन के आये थे जिन्हें मिलाकर अब न्यूयॉर्क में कुल 8 केस ओमिक्रोन के दर्ज किए गए हैं। ये आंकड़ा भारतीय समयानुसार सोमवार सुबह तक इतना ही है। शनिवार को वाशिंगटन और मेसाचुसेट्स में ओमिक्रोन के नए मामले दर्ज किए गए,इससे पहले कैलिफोर्निया, न्यू जर्सी, जॉर्जिया, पेंसिल्वेनिया, मैरीलैंड, मिनिसोटा,हवाई,नेब्रास्का, कोलोराडो, और यूटा में ओमिक्रोन कई पुष्टि की गई थी। 
ओमिक्रोन को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन के मुख्य चिकित्सा सलाहकार डॉ. एंथोनी फौसी ने कहा, "अभी तक ऐसा नहीं लगता कि इसमें बहुत गंभीरता है,लेकिन, हकीकत में हमें यह तय करने से पहले सावधान रहना होगा कि यह कम गंभीर है या डेल्टा की तुलना में किसी भी गंभीर बीमारी का कारण नहीं बनता है।" उन्होंने यह भी कहा कि बाइडेन सरकार अब यात्रा प्रतिबंधों में ढील देने पर विचार कर रही है, जिसे ओमिक्रोन वेरिएंट के पता चलने के बाद सुरक्षा के लिहाज से लागू किया गया था, हालांकि, फौसी ने 
यह नहीं बताया कि बैन कब हटाया जाएगा लेकिन उन्होंने आशा जताई कि प्रतिबंध "काफी उचित" अवधि में हटा लिया जाएगा।
वही देबोराह फुलर, यूनिवर्सिटी ऑफ वाशिंगटन की ओर से बताया गया कि यदि कोई व्यक्ति कभी भी कोरोना वायरस के संपर्क में आता है, तो ये एंटीबॉडी कोरोना वायरस के स्पाइक प्रोटीन से जुड़ जाते हैं और इस प्रकार उस व्यक्ति की कोशिकाओं को संक्रमित करने की उसकी क्षमता में बाधा डालते हैं।ओमिक्रोन स्वरूप में इसके स्पाइक प्रोटीन में परिवर्तन का एक नया पैटर्न होता है। ये परिवर्तन वर्तमान टीकों से मिली एंटीबॉडी के स्पाइक प्रोटीन को बांधने की कुछ एंटीबॉडीज की क्षमता को बाधित कर सकते हैं, लेकिन शायद सभी की नहीं। यदि ऐसा होता है, तो टीके लोगों को ओमिक्रोन प्रकार से संक्रमित होने और उसका प्रसार करने से रोकने में कम प्रभावी हो सकते हैं।
बहरहाल अमेरिका में ओमिक्रोन के खतरे को लेकर सतर्कता बरती जा रही है,अमेरिका ने भारत समेत अन्य देशों से आने वाले सभी यात्रियों के लिए गाइडलाइंस जारी की है जिसमे अमेरिका जाने वाले सभी यात्रियों को कोविड 19 की नेगेटिव रिपोर्ट साथ लाना अनिवार्य होगा साथ ही ये सबूत दिखाना भी अनिवार्य होगा यात्री संक्रमण से उबर चुका है।ये नियम आज से लागू होंगे।


संबंधित आलेख: