ऑनलाइन फ्रॉड!कौन बनेगा करोड़पति के लकी ड्रा में आपने जीते लाखों रुपये!पाकिस्तान के नम्बर से आया व्हाट्सएप मेसेज! लालच में न आएं अपनी अक्ल लगाएं
कौन बनेगा करोड़पति!प्रोग्राम की आड़ में कुछ ठग व्हाट्सएप के माध्यम से लोगो को कॉल करके ठगने का काम कर रहे हैं। ठगने वाला व्यक्ति पहले व्हाट्सएप नंबर पर एक मैसेज भेजता है। फिर कॉल करता है कि आपने कौन बनेगा करोड़पति स्कीम से आपका सिम कार्ड नम्बर लकी ड्रा में निकला है और आपने लाखों रुपए की रकम जीती है। इसके चलते आपको टिकट नंबर भेजा जा रहा है। उस पर एक फोन नंबर अंकित किया गया है। इसके बाद उक्त व्यक्ति की ओर से उस फोन नंबर को अपने व्हाट्सएप नंबर में एड करने के लिए कहा जाता है, जिससे ठगी का सिलसिला शुरू हो सके।
इस सम्बंध में साइबर सेल वालों का कहना है कि ऐसी फेक व्हाट्सएप कॉल पाकिस्तान या फिर दूसरे अरब देशों के नंबर से आती हैं। लोगों को इनाम और रुपए सबंधी जीतने के लालच दिए जाते हैं। लोग ऐसी फेक कॉल्स को अनदेखा करें।
ऐसी फेक (झूठी) कॉलिंग पर कोई जवाब न दिया जाए। दूसरी ओर से आने वाली कॉल के जरिए आपको दिए गए या फिर बताए गए नंबरों में को व्हाट्सएप नंबर के साथ जोड़ने के लिए कहा जाए तो ऐसा कुछ नहीं करना चाहिए। जैसे ही किसी व्यक्ति ने उनका नंबर एड किया तो आपका व्हाट्सएप नंबर के साथ-साथ बैंक अकाउंट भी हैक हो सकता है।
पाकिस्तान या अरब देशों के नंबर से आती है फेक कॉल!
आप को भी यदि कौन बनेगा करोड़पति प्रोग्राम से मिलती जुलती कॉल आती है तो सावधान हो जाए। दूसरी तरफ से आने वाली ऐसी वॉट्सऐप कॉल ज्यादातर पाकिस्तान नंबर (92) कोड वाली आ रही हैं। लोगों को कहा जा रहा कि केबीसी स्कीम में आपका स्वागत है। केबीसी ने ऑल इंडिया ऑल सिम कार्ड का लक्की ड्रा कंपीटिशन करवाए गए थे। इसमें 25 नंबर सिलेक्ट किए गए थे। उन नंबरों में आपका यह नंबर भी शामिल है। 35 लाख रुपए आपके नंबर ने विन (जीता) है। यह लॉटरी की जानकारी के लिए आपको एक पेपर सेंड किया गया है और लॉटरी नंबर दिया गया है। साथ ही हेड ऑफिस के भी नंबर दिए गए हैं।
नंबर को लंबर बोला जा रहा है...
नमस्कार सर अभी-अभी आपको कौन बनेगा करोड़पति की ओर से एक टिकट भेजा गया है, जो आपका विनर टिकट है। उस टिकट पर वॉट्सऐप लंबर (नंबर) लिखा हुआ है। उस लंबर पर फोन करिए और आपको 35 लाख रुपए की रकम मिल जाएगी। आपके फोन पर 6 अक्षरों का ओटीपी लंबर आया होगा, वह हमें भेज दें, जिससे हम आपके लंबर को वेरिफाई कर सके। जैसे ही आपने ओटीपी नंबर भेजा तो उसी समय उक्त व्यक्ति की ओर से आपका फोन नंबर हैक कर लिया जाएगा।

नाम न छापने की शर्त पर एक व्हाट्सएप यूजर ने बताया कि उनके नंबर पाकिस्तान के कोड से फोन से कॉल आई थी। उनको कहा कि उन्होंने कौन बनेगा करोड़पति स्कीम में 25 लाख रुपए जीता है। एक बार तो वह हैरान हो गए कि उन्होंने कभी ऐसी स्कीम में भाग नहीं लिया तो वह इतनी बड़ी रकम कैसे जीत सकते हैं। उन्होंने बताया कि उनके वॉट्सएप नंबर पर 923058765097 से कॉल आई और व्हाट्सएप पर मैसेज भी आया था जिसका स्क्रीन शॉट भी उन्होंने भेजा है। ये नम्बर पाकिस्तान का है 92 कोड पाकिस्तान में चलता है लेकिन पाकिस्तान के नम्बर से जो मेसेज आया उसमे भारत के राणा प्रताप का नम्बर दिया है। उन्होंने बताया कि हमने उस नम्बर को ब्लॉक कर दिया और जिस किसी के पास भी ऐसी कोई कॉल या मेसेज आये तो लालच में न आये और सावधानी बरतें।