ओफ्फो! एम्स निदेशक कार्यालय में सभी कर्मचारी निकले कोरोना पॉजिटिव,मचा हड़कंप,रूटीन भर्ती सहित गैर जरूरी सर्जरी इत्यादि पर लगी रोक
राजधानी दिल्ली में कोरोना तेज़ी से फैल रहा है,पिछली दोनों कोरोना लहरों के मुकाबले तीसरी लहर ज़्यादा तेज़ी से फैल रही है।आज दिल्ली एम्स निदेशक कार्यालय में भी सभी कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव निकले है,जिसके बाद एम्स में हड़कंप मच गया है। एकमुश्त कई कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद एम्स में सभी रूटीन भर्तियां दैनिक कार्यकलाप और गैर जरूरी सर्जरियां त्वरित प्रभाव से अगले आदेश तक के लिए रोक दी गईं हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कोरोना संक्रमित स्वास्थ्य कर्मचारियों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जाना। अलग अलग स्वास्थ्य कर्मचारी से मुलाकात करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री को ज्यादातर स्वास्थ्य कर्मचारी हल्के लक्षण से ग्रसित मिले। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने बताया कि वैक्सीन की दोनों खुराक लेने के बाद ही उन्हें इस बार संक्रमण का खतरा बहुत अधिक नहीं रहा है।
दिल्ली एम्स के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लगातार कर्मचारियों के संक्रमित होने की वजह से शीतावकाश को रद्द करते हुए बाकी डॉक्टरों को ड्यूटी पर बुलाया गया है।