• Home
  • News
  • Out of 700 people aboard the boat capsized in the river, 60 people died on the spot, more than 100 people missing

नदी में नाव पलटने से सवार 700 लोगों में 60 लोगों की मौके पर ही हुई मौत, 100 से ज्यादा लोग लापता

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • October 09, 2021 11:10 AM
Out of 700 people aboard the boat capsized in the river, 60 people died on the spot, more than 100 people missing

नई दिल्ली। अफ्रीका माई-नोमदबे प्रांत की कांगो नदी में आज एक नाव पलट गयी। बताया जाता है नाव पटलने से करीब 60 लोगों की मौत हो गयी जबकि 100 से ज्यादा लोग अब भी लापता हैं। सूत्रों की मानें तो नाव में लगभग 700 लोग सवार थे। मंत्री स्टीव मबिकायी ने बताया कि सोमवार की रात 700 लोग उस नाव पर सवार थे जो पिछली रात माई-नोमदेबे प्रांत के लोंगोला ईकोटी गांव के पास डूब गया। स्टीव के मुताबिक घटना के बाद से ही लोगों को बचाने का कार्य जारी है। लोगों को लगातार बाहर निकालने के लिए बचाव दल जुटे हुए हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 60 शवों को बरामद कर लिया गया है। इसके अलावा 300 लोगों को सुरक्षित नदी से बाहर निकाला जा चुका है। अभी भी कई लोगो लापता हैं। उन्होंने बताया कि यह नाव राजधानी किंशासा से चलकर भूमध्य रेखा के लिए जा रही थी। उन्होंने कहा नाव डूबने की मुख्य वजह ओवरलोडिंग है व्हेलिंग बोट में यात्रियों की संख्या भी अधिक थी इस कारण दुर्घटना घटी है। उधर सुरक्षा बलों द्वारा बचाव एवं राहत का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। घटना में मरने वालों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।


संबंधित आलेख: