• Home
  • News
  • Painful accident: 25 thousand volt high tension wire fell at the railway gate! Five people burnt alive, chaos-like atmosphere on the spot

दर्दनाक हादसाः रेलवे फाटक पर गिरा 25 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार! जिंदा जले पांच लोग, मौके पर अफरा-तफरी जैसा माहौल

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • May 29, 2023 07:05 AM
Painful accident: 25 thousand volt high tension wire fell at the railway gate! Five people burnt alive, chaos-like atmosphere on the spot

नई दिल्ली। झारखण्ड के धनबाद से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां हावड़ा-नई दिल्ली रेल मार्ग के धनबाद गोमो के बीच निचितपुर रेल फाटक पर 25000 वोल्ट का बिजली का तार गिरने से 5 लोगों की मौके पर मौत हो गयी। घटना के बाद आनन-फानन में रेल परिचालन रोक दिया गया। उधर घटना से मौके पर सनसनी फैल गयी है। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। वहीं कालका से हावड़ा जा रही डाउन नेताजी एक्सप्रेस को तेतुलमारी स्टेशन पर रोका गया। हावड़ा से बीकानेर जा रही प्रताप एक्सप्रेस को धनबाद स्टेशन पर रोक दिया गया है। रेलवे अधिकारी और रेलवे के डॉक्टर सड़क मार्ग से घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। दुर्घटना राहत मेडिकल यान धनबाद से खुल चुकी है। बिजली के तार से कई लोगों के झुलसने की भी सूचना है।


संबंधित आलेख: