• Home
  • News
  • Pakistan's Legendary Comedian Omar Sharif dies in Germany

पाकिस्तान के लेजेंड्री कॉमेडियन उमर शरीफ का जर्मनी में हुआ निधन

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • October 02, 2021 01:10 PM
Pakistan's Legendary Comedian Omar Sharif dies in Germany

पाकिस्तान के 66 वर्षीय लेजेंड्री कॉमेडियन उमर शरीफ का आज जर्मनी में निधन हो गया है,वो काफी लंबे समय से बीमारियों से जूझ रहे थे। उमर शरीफ के निधन की खबर की पुष्टि पाकिस्तान की आर्ट्स काउन्सिल के प्रेजिडेंट अहमद शाह ने की है। उमर के निधन पर भारत के कॉमेडियन कपिल शर्मा ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

आपको बता दें कि 28 सितंबर को उमर शरीफ को एयर एंबुलेंस के जरिए अमेरिका ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उनकी तबीयत बिगड़ गई,ऐसे में जर्मनी में रुकने के दौरान उनका इलाज चल रहा था। हाल ही में उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से वीजा दिलाने में मदद मांगी थी ताकि वे इलाज के लिए विदेश की यात्रा कर सकें।

 


संबंधित आलेख: