ब्रेकिंग:सोशल कम्युनिटी प्लेटफार्म पंखुड़ी की फाउंडर पंखुड़ी श्रीवास्तव का हार्ट अटैक पड़ने से हुआ निधन,कम उम्र में हार्ट अटैक से हर कोई है हैरान
मात्र 32 वर्ष की उम्र में सोशल कम्युनिटी प्लेटफार्म पंखुड़ी और होम रेंटल स्टार्टअप ग्रैब हाउस की फाउंडर पंखुड़ी श्रीवास्तव की अचानक हार्ट अटैक से हुई मौत से सोशल मीडिया ने हड़कंप मच गया है।पंखुड़ी श्रीवास्तव उत्तरप्रदेश के झांसी की रहने वाली थी।

‘पंखुड़ी’ के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने शोक संदेश जारी कर कहा है कि 24 दिसंबर को अचानक हार्ट अटैक आने से हमारी कंपनी की सीईओ पंखुड़ी श्रीवास्तव का निधन हो गया है. हाल ही में 2 दिसंबर 2021 को पंखुड़ी की शादी की पहली सालगिरह थी।