पंतनगरः डॉ. राधा वाल्मीकि को मिला शिक्षक रत्न और आजीवन शिक्षण उत्कृष्टता पुरस्कार 2026
पंतनगर। पंतनगर इंटर कॉलेज से सेवानिवृत्त प्रवक्ता डॉ. राधा वाल्मीकि को शिक्षक दिवस के अवसर पर उनके शिक्षा के क्षेत्र में अमूल्य योगदान, विद्यार्थियों के मार्गदर्शन, लेखन और सामाजिक दायित्वों में समर्पण के लिए ‘गोल्डन ऐरा बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ द्वारा ‘लाइफटाइम टीचिंग एक्सीलेंस अवॉर्ड’ 2026 से सम्मानित किया गया। वहीं डॉ. राधा वाल्मीकि को स्वर्ण भारत परिवार द्वारा भी अंतर्राष्ट्रीय आभासी संगोष्ठी में ‘गुरु रत्न’ नेशनल एंड ग्लोबल एजुकेटर एक्सीलेंस अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया है। डॉ. राधा वाल्मीकि ने कहा कि शिक्षक दिवस पर यह दोनों प्रतिष्ठित सम्मान मिलना उनके लिए बेहद गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि यह दोनों सम्मान उनकी इस यात्रा और प्रयासों को और अधिक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने की प्रेरणा देते हैं। जेटीएस पब्लिकेशन दिल्ली द्वारा भी डॉ. राधा वाल्मीकि को हिन्दी विभागाध्यक्ष गुजरात विश्वविद्यालय डा.मयूर वासुरभाई भम्मर के सम्पादन में प्रकाशित "नूतन शिक्षा और बाल मनोविज्ञान" (इक्कीसवीं सदी की चुनौतियाँ और बाल विकास के आयाम) पुस्तक में अध्याय के रूप में शामिल उनके शोध आलेख "किशोरावस्था: भटकाव, पहचान तथा आत्म-सम्मान के लिए संघर्ष और सोशल मीडिया का मायाजाल।" के लिए सम्मानित किया। यह पुस्तक नई शिक्षा नीति और विद्यार्थियों की समस्याओं को समझने में और उन्हें सही मार्गदर्शन देने में शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए शिक्षा जगत में मील का पत्थर साबित होगी।

