• Home
  • News
  • Papa, I am going to commit suicide, just look at my face, said this to my father on the phone and this emerging model jumped from the sixth floor

पापा मैं सुसाइड करने जा रही हूँ, बस मेरा चेहरा देख लेना,पिता को फ़ोन पर कही ये बात और उभरती हुई इस मॉडल ने लगा दी छठी मंजिल से छलांग

editor
  • Kanchan Verma
  • January 31, 2022 06:01 AM
Papa, I am going to commit suicide, just look at my face, said this to my father on the phone and this emerging model jumped from the sixth floor

राजस्थान के जोधपुर में मॉडल गुनगुन उपाध्याय ने रातानाडा के होटल की छठी मंजिल से छलांग लगा दी। सुसाइड करने से पहले उसने अपने पिता को फोन किया और उन्हें इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि गुनगुन शनिवार को उदयपुर से जोधपुर आईं थीं। वह यहां के रातानाडा के होटल में रुकीं थीं। रविवार को उन्होंने अपने पिता को फोन किया। कहा कि 'पापा मैं सुसाइड करने जा रही हूं, बस मेरा चेहरा देख लेना'। इसके बाद पिता गणेश उपाध्याय ने पुलिस से संपर्क किया। हालांकि, नीचे गिरने के बाद गुनगुन को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।डॉक्टरों का कहना है कि बहुत ऊंचाई से गिरने के कारण गुनगुन की पसलियों व पैर में फैक्चर आया है। हालांकि, उनकी हालत खतरे से बाहर है।

डॉक्टरों का कहना है कि गुनगुन का काफी खून बह चुका है, इसलिए फिलहाल वह बात करने की स्थिति में नहीं है। जैसे ही उसे होश आएगा, पूछताछ की जाएगी। हालांकि, अभी तक सुसाइड करने की कोशिश के पीछे क्या कारण थे उन का पता नहीं चल पाया है,लेकिन इस कदम के पीछे छेड़खानी भी बताई जा रही है,जिससे तंग आकर गुनगुन ने ये किया।


संबंधित आलेख: