• Home
  • News
  • Passengers in Halkan strike for three days in case of hit and run by drivers

वाहन चालकों की हिट एंड रन मामले में तीन दिवसीय से हड़ताल यात्री हलकान

editor
  • Tapas Vishwas
  • January 01, 2024 10:01 AM
Passengers in Halkan strike for three days in case of hit and run by drivers

केंद्र सरकार द्वारा हिट एंड रन मामले में नया कानून पारित करने की मुखालफत तेज हो गई है। इसका कई हिस्सों में देखा जा रहा हैं। नये कानून के खिलाफ प्रदेश के समस्त रोडवेज चालकों, प्राईवेट बस चालकों सहित अन्य व्यवसायिक वाहनों की आज से प्रारम्भ हुई तीन दिवसीय हड़ताल के पहले दिन यात्रियों को काफी परेशानियों से गुजरना पडा। वहीं अंडरटेकिंग रोडवेज चालक यूनियन ने रोडवेज परिसर में इस प्रस्तावित कानून के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर बसों का चक्का जाम कर दिया। उन्होंने कहा कि यह काला कानून सभी वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब रहेगा। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। वही हल्द्वानी-केन्द्र सरकार द्वारा हिट एण्ड रन मामले में लाये जा रहे कानून के खिलाफ आज यहां सभी यात्री वाहन चालकों द्वारा किये गये चक्का जाम हड़ताल से लोगों को काफी परेशानियों से गुजरना पड़ा। प्रातः प्रतिदिन शहर के आसपास नगरों में रोजगार के लिए जाने वाले हजारों लोग वाहनों की तलाश में इधर उधर भटकते रहे। रोडवेज डीपों में बसों के न होने सैकड़ों यात्री मुख्य मार्ग पर वाहनों का इंतजार करते रहे। लेकिन उन्हें न तो कोई टैक्सी मिल रही थी और न ही कोई अन्य साधन। इस कानून के खिलाफ उत्तर प्रदेश की बसों के भी यहां न आने से लोगों की परेशानियां और बढ़ गई थीं। आलम यह था कि रोडवेज से लेकर रामपुर रोड में बेलबाबा मंदिर तक और बरेली रोड़ में लालकुंआ तक हजारों लोग वाहनों का इंतजार करते देखे गये। हड़ताल के कारण आज सैकडों नौकरीपेशा लोग काम पर जाने से वंचित रह गये।


संबंधित आलेख: