• Home
  • News
  • PM Modi Launches Sharp Attack on Mamata Government: Says Constitution and Justice Are Not Safe in Bengal; The Cup of TMC's Sins Has Run Over

पीएम मोदी का ममता सरकार पर तीखा प्रहार: कहा-बंगाल में संविधान और न्याय सुरक्षित नहीं, टीएमसी के पापों का घड़ा भर चुका

editor
  • Tapas Vishwas
  • April 05, 2026 01:04 PM
PM Modi Launches Sharp Attack on Mamata Government: Says Constitution and Justice Are Not Safe in Bengal; The Cup of TMC's Sins Has Run Over

पश्चिम बंगाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पश्चिम बंगाल के कूच बिहार स्थित ब्रिगेड ग्राउंड में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार पर अब तक का सबसे कड़ा हमला बोला। प्रधानमंत्री ने राज्य की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि जिस प्रदेश में न्यायिक अधिकारी ही सुरक्षित नहीं हैं और उन्हें बंधक बनाया जा रहा है, वहाँ आम जनता की सुरक्षा की उम्मीद करना बेमानी है।

प्रधानमंत्री ने मालदा में न्यायिक अधिकारियों के घेराव की घटना का जिक्र करते हुए इसे टीएमसी के 'महा जंगलराज' का जीता-जागता उदाहरण बताया। उन्होंने कहा, "टीएमसी बंगाल की न्याय व्यवस्था को पूरी तरह नष्ट करने पर तुली हुई है। जब जज और अदालत के अधिकारी ही डराए-धमकाये जा रहे हों, तो लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा कौन करेगा? टीएमसी ने बंगाल की प्रगति को दशकों पीछे धकेल दिया है। पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी के शासन में बंगाल की औसत आय में भारी गिरावट आई है। उन्होंने एसएससी घोटाले का उल्लेख करते हुए कहा कि टीएमसी नेताओं ने भ्रष्टाचार के जरिए युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता अब टीएमसी की 'कट मनी' संस्कृति और 'भोय' (डर) के माहौल से ऊब चुकी है और अब उनके पास केवल भाजपा का 'भरोसा' ही एकमात्र विकल्प बचा है। आगामी चुनावों के मद्देनजर प्रधानमंत्री ने जनता से अपील की कि यदि मतदान के दिन टीएमसी के गुंडे डराने-धमकाने की कोशिश करें, तो वे कानून पर भरोसा रखें। उन्होंने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा, "चुनाव के बाद टीएमसी द्वारा किए गए हर एक अत्याचार का हिसाब लिया जाएगा। कोलकाता से शुरू हुई परिवर्तन यात्रा ने टीएमसी के पूरे सिंडिकेट की नींद उड़ा दी है। संदेशखाली की हृदयविदारक घटनाओं का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने बंगाल की महिलाओं को सुरक्षा की गारंटी दी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने बजट सत्र को इसीलिए विस्तार दिया है ताकि 33 प्रतिशत महिला आरक्षण कानून को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके और लोकसभा की सीटें बढ़ाई जा सकें। प्रधानमंत्री ने अपना विजन साझा करते हुए कहा कि भाजपा का लक्ष्य बंगाल में सुशासन स्थापित करना, नई नौकरियां पैदा करना और 'आत्मनिर्भर बांग्ला' का निर्माण करना है। उन्होंने दावा किया कि टीएमसी ने जानबूझकर एसआईटी की जांच में रुकावटें डालीं, जिसके कारण सुप्रीम कोर्ट को हस्तक्षेप करना पड़ा। पीएम ने भरोसा दिलाया कि भाजपा की सरकार बनते ही अपराधियों को सजा मिलेगी और बंगाल विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा।
 


संबंधित आलेख: